उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर के महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है।
यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में जलाभिषेक हेतु एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है।
Kanwar Yatra जैसी आयोजन न केवल परंपरा को सहेजते हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पश्चिम क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत ने धूमधाम से कांवड यात्रा निकाली, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
Kanwar Yatra में आकर्षक झांकियों के साथ कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
फाफाडीह से कांवड़ यात्रा निकालकर धर्म जागरण का संदेश दिया गया।
साहू समाज ने वार्ड 17 में Kanwar Yatra को शिवमय बनाया।
रविवार को सैकड़ों शिव भक्तों ने बोल बम के जयघोष के साथ यात्रा निकाली।
इसमें बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग युवा एवं मातृ शक्ति शामिल हुई।