राजगढ़

एमपी में अनोखा मंदिर


Avantika Pandey

27 September 2025

Shardiya Navratri 2025: देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। रोजाना लाखों श्रद्धालु मंदिरों में माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। (फोटो सोर्स : AI जेनरेटेड)

इसी बीच हम आपको मध्यप्रदेश के राजगढ़ में विराजमान एक ऐसे अनोखे माता मंदिर के दर्शन कराने जा रहे हैं। जिसकी मान्यता है यहां उन लोगों का भी विवाह हो जाता है। जिनकी शादी के लिए कोई मुर्हुत नहीं निकल रहा हो। (फोटो सोर्स : AI जेनरेटेड)

इस मंदिर को लेकर भक्तों में अटूट आस्था है। जिन भी महिला-पुरुष की शादी में अड़चन है वह यहां जरूर आते हैं। ये मंदिर हैं मां जालपा मंदिर।

पहाड़ों पर बसी मां जालपा के दरबार में यूं तो सालभर ही श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

मान्यताओं के अनुसार, मां जालपा सिद्धपीठ है, जिन लड़के-लड़कियों की शादियों के मुहूर्त नहीं निकलते हैं, उनकी शादी माता की लग्न पत्रिका से हो जाती है। वे माता की लग्न पत्रिका ले जाती हैं, इससे ही उनके घर बस जाते हैं।

इसके बाद वे जोड़े से माता के दर्शन करने आते हैं, यहां सालभर ही नव-विवाहित जोड़े से दर्शन करने पहुंचते हैं। जापला माता का आर्शीवाद लेने के बाद ही वे जीवन के सफर की शुरूआत करते हैं।

ये मंदिर(Jalpa Temple Rajgarh) 1100 साल पुराना है। भील राजाओं ने माता की स्थापना की थी, शुरूआत में माता पहाड़ पर एक चबुतरे पर विराजमान थी।

अभी से करीब 35 साल पहले तत्कालीन कलेक्टर अजीतसिंह ठाकुर की अगुवाई में मंदिर ट्रस्ट का गठन कर यहां विकास कार्यों की शुरूआत की। 8 अक्टूबर 1991 में मंदिर का भूमिपूजन किया गया। इसके बाद माता का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ।