
Modi Putin in Russia
नाटो प्रमुख मार्क रूट के दावे ने खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का भारत और रूस दोनों पर बड़ा असर पड़ा है।
रूट ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात भी की है। साथ ही, उन्होंने पुतिन से यूक्रेन पर रूस की पूरी रणनीति के बारे में समझाने को कहा है।
सीएनएन से बातचीत के दौरान नाटो प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी टैरिफ ने रूस को बड़ा झटका दिया है। भारत अब व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पुतिन से यह पूछ रहे हैं कि मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन क्या आप यूक्रेन पर मुझे अपनी रणनीति समझा सकते हैं क्योंकि अब अमेरिका द्वारा लगाए गए इन 50% टैरिफ से मैं भी प्रभावित हो रहा हूं।
फिलहाल रूटे की टिप्पणी पर भारत या रूस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ट्रंप ने पिछले महीने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगाने के बाद एक बयान भी जारी किया, जिसमें कहा गया है यह कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण है।
मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने भारत के रूस से तेल आयात को निशाना बनाया है, जो भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए आवश्यक है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने जनवरी में सत्ता में लौटने के बाद से विभिन्न देशों पर अलग-अलग टैरिफ लगाने की घोषणा की है। वहीं, यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने चीन पर भी दबाव बनाने की कोशिश की।
इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने कहा था कि नाटो देशों को चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए और फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मदद के लिए रूस से तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए।
Updated on:
26 Sept 2025 11:22 am
Published on:
26 Sept 2025 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
