Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

यूक्रेन ने रूस पर की ड्रोन स्ट्राइक, 1 की मौत और 2 घायल

Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन की ड्रोन स्ट्राइक में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग इस हमले में घायल हो गए हैं।

भारत

Tanay Mishra

Aug 11, 2025

Ukraine's drone strike on Russia
Drone Strike (Image: Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 41 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध पर अभी भी विराम लगने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हालांकि 15 अगस्त को अलास्का (Alaska) में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की आगामी मुलाकात से पहले लोग इस बात की उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों की मुलाकात से स्थिति में सुधार हो सकता है और युद्ध भी रुक सकता है। हालांकि इस दौरान युद्ध भी जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने तड़के सुबह रूस पर ड्रोन स्ट्राइक की।

मिसाइलों के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री पर हमला

जानकारी के अनुसार आज, 11 अगस्त को तड़के सुबह यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने रूस के निज़नी नोवगोरोड ओब्लास्ट में क्रूज़ मिसाइलों के पुर्जे बनाने वाली एक फैक्ट्री पर हमला किया। रूस के निज़नी नोवगोरोड ओब्लास्ट में स्थित अरज़ामास इंस्ट्रूमेंट-बिल्डिंग प्लांट की प्रोडक्शन फैसिलिटी पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया।

1 व्यक्ति की मौत, 2 घायल

यूक्रेन की इस ड्रोन स्ट्राइक में 1 व्यकि की मौत हो गई है। इस हवाई हमले में 2 लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

4 ड्रोन्स लगे निशाने पर

शुरुआती जांच में पता चला है कि यूक्रेन के 4 ड्रोन्स निशाने पर लगे। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चका है कि इस हमले में अरज़ामास इंस्ट्रूमेंट-बिल्डिंग प्लांट को कितना नुकसान हुआ है।