4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या- गोरखपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार की हालत नाजुक

अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर लखौरी ओवरब्रिज के पास सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी पिकअप और डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और NHAI टीम ने जाम हटवाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Ayodhya

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे 27 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। रौनाही थाना क्षेत्र के लखौरी ओवरब्रिज के पास हुए इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा उस समय हुआ जब खलीलाबाद से बछरावां जा रही एक पिकअप ओवरब्रिज पर अचानक खराब हो गई। उस पर सवार लोग सड़क किनारे मदद का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

रविवार की सुबह लगभग 6 बजे अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खलीलाबाद से बछरावां की ओर जा रही एक पिकअप वाहन लखौरी ओवरब्रिज के ऊपर अचानक बंद हो गई। वाहन के सवार लोग किसी दूसरी गाड़ी को रोककर सहायता लेने के उद्देश्य से सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सीधे पिकअप में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप आगे खड़ी डीसीएम से जा भिड़ी और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भयावह टक्कर में एक अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही NHAI की टीम और रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उनका उपचार जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस घटना की जांच में जुटी

रौनाही थाना प्रभारी संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। NHAI कर्मियों की मदद से सड़क से जाम हटवाया गया। लगभग एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान कराने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग