
source patrika photo
किसानों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
बारां. जिले के किसानों तथा आमजन से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में मिनी सचिवालय के समक्ष शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की समस्याओं पर दें ध्यान
धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आमजन से जुडे मुद्दों को उठाकर भाजपा नेताओं को सकते में ला दिया है। जिले में अतिवृष्टि के कारण फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, 70 प्रतिशत से अधिक खराबा हुआ है। ऐसी स्थिति में जब किसान जूझ रहे हैं, तब भाजपा नेता तमाशबीन हैं, किसान आंसू बहा रहे है। कांग्रेस ने किसानों एवं आमजन की पीड़ा को देखते हुए इस धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को मानविय ²ष्टिकोण को सर्वोपरि रखते हुए किसानों तथा आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई है।
झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप
भाया ने कहा कि हमारे ऊपर झूठे मुकदमें दर्ज करवाए गए, ताकि हम मुकदमेबाजी में उलझे रहे और आमजन से जुडे मुद्दों को नहीं उठा सकें। भाजपा के नेता आमजन से जुड़े सड$क, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा जैसे मुद्दों पर कार्य नहीं कर पा रहे हैं। जबकि कांग्रेस शासन में गहलोत सरकार ने जिले में हजारों करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए। भाजपा नेता हमारी एवं आमजन की आवाज को दबाने के लिए दहशत का माहौल पैदा कर रहे है। जनता ने भाजपा को अवसर दिया तो गहलोत सरकार के समय की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। बारां-मांगरोल सड$क का निर्माण कार्य 18 महीने बाद भी यह सरकार चालू नही करवा पाई।
परवन परियोजना अब तक अधूरी
परवन परियोजना को वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत करवाकर राहुल गांधी द्वारा शिलान्यास किया गया, लेकिन इसके बाद भाजपा की सरकार ने साढे चार साल इस योजना को ठंडे बस्ते में बांधे रखा, हमारे द्वारा परवन परियोजना में फ्लो इरिगेशन का प्रावधान किया गया था। जिसे भाजपा सरकार ने परिवर्तित कर ड्रिप इरिगेशन में परिवर्तित कर दिया। जिसके कारण आने वाली पीढ़ी जीवन भर नुकसान भुगतेगी। कांग्रेस किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा सभी तबके के हितों को लेकर सजग रहगी। चाहे कितना भी अत्याचार को सहन करना पड़े, जनहित में आवाज उठाते रहेगे। कांग्रेस का एक-एक नेता, कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ा है तथा विपक्ष में रहकर इस गूंगी-बहरी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे फिर भी सुनवाई नही हुई तो आंदोलन को आगे बढाएंगे।
तीन बार बोई गई फसलें बर्बाद
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि धरने को जिला प्रमुख उर्मिला जैन ने कहा कि जिले में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण अन्नदाता किसानों द्वारा एक दो नही बल्कि 3 बार बुवाई की गई फसल भी नष्ट हो चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक इनके लिए मुआवजा राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई है। आमजन के जुड़े मुद्दो की कहीं पर भी सुनवाई नही हो रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को आज यह धरना आयोजित करने की जरूरत पड़ी। धरने को पूर्व विधायक करणङ्क्षसह राठौड ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का कोई नुमाइंदा किसानों के आंसू पोछने के लिए अभी तक नही आया। किसानों को जबरदस्ती अटैचमेन्ट किट दिया जा रहा है। किशनगंज-शाहबाद क्षेत्र में 75 हजार खैर के पेड़ों को काट कर बेचा जा रहा है तथा यह कार्य भाजपा नेताओं और अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है। लोकतंत्र को भाजपा सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। नगर निकाय एवं पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव इस सरकार द्वारा नही करवाए जा रहे हैं। किशनगंज की पूर्व विधायक निर्मला सहरिया ने कहा कि जिले के भाजपा नेताओं को यह डर था कि कांग्रेस के नेता यदि जिले से बाहर नहीं रहेंगे तो यह हमेंं जीने नही देंगे और इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करवाए गए।
धरने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने भी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कृषि मंत्री द्वारा जिले की मांगरोल तहसील की फसलों में खराबा नहीं होने के बयानों की निन्दा की गई।
Updated on:
27 Sept 2025 01:42 pm
Published on:
27 Sept 2025 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
