
MPPSC 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी (Photo Source- Patrika)
MPPSC Final Result 2023 :मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने MPPSC 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पन्ना के रहने वाले अजीत मिश्रा ने परीक्षा में टॉप किया है। बता दें कि, अजीत के पिता किसान हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। वो मौजूदा समय में मैहर जिले में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं।
खास बात ये रही कि, इस बार एमपीपीएससी में लड़कों ने बाज़ी मारी है। टॉप 5 में लड़कों ने अपना स्थान बनाया है। जबकि 13 लड़कियों ने डीएसपी रैंक हासिल की है। जबकि, टॉप 10 में भी 3 लड़कियां शामिल हैं।
आपको बता दें कि, कुल 229 पदों के लिए प्री-एग्जाम दिसंबर 2023 में आयोजित किया गया था। वहीं, मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 16 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका फाइनल इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त के बीच हुआ था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2023 में चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग्यता, समर्पण और संकल्प से आप प्रदेश की प्रगति एवं लोकसेवा के नव सोपान स्थापित करें, यही मंगलकामनाएं हैं। सफलता के लिए आपके अभिभावकों, गुरुजनों व मार्गदर्शकों को भी बधाई।'
Updated on:
09 Nov 2025 08:05 am
Published on:
09 Nov 2025 07:09 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
