Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में ठंड ने तोड़ा 84 साल का रिकॉर्ड! देश के टॉप 10 सबसे सर्द शहरों में इस सिटी का नाम

MP Weather Updates: प्रदेश में ठंड ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। राजगढ़ सबसे ठंडा शहर बना, इंदौर ने 50 साल पुराना रिकॉर्ड छुआ और भोपाल देश के 10 सबसे ठंडे शहरों में शामिल हो गया।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Nov 17, 2025

severe cold wave record low temperatures rajgarh indore bhopal mp weather updates

severe cold wave record in mp (फोटो- सोशल मीडिया)

Severe Cold Wave:प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। रात के तापमान में गिरावट के बाद रविवार को कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट आई। नवंबर में ठंड के इस दौर ने इंदौर में 50 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस बीच, भोपाल का न्यूनतम तापमान 84 साल पुराने रिकॉर्ड के करीब है।ग्वालियर में तापमान 3 साल पुराना रिकॉर्ड दोहरा रहा है। राजधानी में लोग सुबह से ही गर्म कपड़े पहने नजर आये. हल्की धूप के बावजूद ठंड का एहसास हुआ। (mp weather updates)

देश के 10 सबसे ठंडे शहरों में एमपी के शहर

भोपाल, इंदौर और राजगढ़ देश के 10 सबसे ठंडे शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। भोपाल देश का 10वां सबसे ठंडा शहर बन गया है. राजगढ़ 6 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि भोपाल और इंदौर 6.4 डिग्री तापमान के साथ दूसरे सबसे ठंडे शहर रहे।

तीनों ही शहर भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भोपाल में पारा 3 डिग्री और गिरता है, तो यह 84 साल पहले 30 नवंबर 1942 को दर्ज किए गए अब तक के सबसे ठंडे तापमान 6.10 पर पहुँच जाएगा। वहीं, इंदौर में तापमान नवंबर 1975 में दर्ज किए गए सबसे कम तापमान 6.40 पर पहुँच जाएगा।

1938 के बाद तीसरी बार सबसे कम पारा

मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर 1938 को न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री था। इसके बाद नवंबर 1975 को 6.4 दर्ज हुआ। उसके बाद 2025 में यह 6.4 डिग्री रहा है। तीसरी बार नवंबर माह में तापमान सबसे कम रहने की स्थिति बनी है।

13 स्थानों पर पारा 100 के नीचे

प्रदेश में 13 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर में तीव शीतलहर का प्रभाव। धार, नौगांव, दमोह, शिवपुरी, बैतूल में शीतलहर।

ग्वालियर में तीन साल पुराने रिकॉर्ड पर ठंड

ग्वालियर में नवंबर में रात का पारा तीन साल पुरानी सर्दी के दौर में लौट आया है। 16 नवंबर को रात का तापमान 10.1 डिग्री था मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया, आने वाले दिनों में दिन-रात का तापमान कम होगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनम 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। (mp weather updates)