wz ·¤ô ãô»æ ß´Îð ÖæÚUÌ ·¤æ ©fæÅUÙ Õè·¤æÙðÚU âð ç΄è Ì·¤ ß´Îð ÖæÚUÌ ÅþðÙ ·¤æ ©fæÅUÙ wz çâÌ´ÕÚU ·¤ô ·¤ÚU çÎØæ Áæ°»æÐ §â·¤ô Üð·¤ÚU ÚUðÜßð ·¤è ¥ôÚU âð ÌñØæÚUè Öè ·¤ÚU Üè »§ü ãñÐ Üðç·¤Ù ÅþðÙ ·Ô¤ çÙØç×Ì â´¿æÜÙ ·¤è çÌçÍ ¥Öè Öè âæ×Ùð Ùãè ¥æ§ü ãñ ¥õÚU Ù ãè ¥Öè Ì·¤ ÚUðÜßð ·¤è ¥ôÚU âð Õéç·¤´» àæéM¤ ·¤è »§ü ãñÐ ¥Õ »æÇ¸è ·¤æ ·¤ÜÚU Öè ¿ð´Á ãô »Øæ ãñ ÈôÅUô ÙõàææÎ ¥Üè
बीकानेर. उत्तर-पश्चिम रेलवे की बहुप्रतीक्षित बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 25 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे बांसवाड़ा से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। बीकानेर से ट्रेन का नियमित संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि, बताया जा रहा है कि बीकानेर में जो ट्रेन ट्रायल के लिए आई थी, वह केसरिया रंग में रंगी थी, जबकि जो नया रैक आया है, वह नीले और सफेद रंग का संयोजन है। यह रैक फिलहाल लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी है।
शेड्यूल और ठहराव
रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, उद्घाटन 25 सितंबर की दोपहर बाद होगा। ट्रेन बीकानेर से सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) चलेगी। सुबह 5:40 बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:45 बजे दिल्ली से छूटेगी और रात 11:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसका ठहराव श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में होगा।
448 किमी का सफर 6 घंटे 15 मिनट में
बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत 448 किमी की दूरी मात्र 6 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। वर्तमान में चल रही बीकानेर-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस यह सफर 7 घंटे से अधिक में पूरा करती है। नए संचालन से राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन में 7 वातानुकूलित चेयर कार डिब्बे और 1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार डिब्बा लगा होगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस
वंदे भारत ट्रेन का एयरोडायनेमिक आधुनिक डिजाइन और 180 किमी प्रति घंटे की गति इसे खास बनाते हैं। इसमंं यात्रियों को 360 डिग्री घूमने वाली आरामदायक सीटें मिलेंगी। साथ ही ऑटोमेटिक दरवाजे और हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग सुविधा होगी। अत्याधुनिक एसी नियंत्रण प्रणाली के साथ सीसीटीवी कैमरे, फायर कंट्रोल सिस्टम और आपातकालीन अलार्म होगा।जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली होगी। मिनी पेंट्री (हॉट केस, बॉटल कूलर, डीप फ्रीजर, हॉट वॉटर बॉयलर), गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की व्यवस्था होगी।
Updated on:
24 Sept 2025 01:02 am
Published on:
24 Sept 2025 01:01 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग