Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर का महंत गिरफ्तार, महिला के साथ की थी अश्लील हरकत

छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस ने बुधवार को चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया। महंत का गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बुधवार को हरिद्वार पहुंची लुधियाना पंजाब पुलिस ने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। हवन कराने के दौरान महिला की हुई थी जान-पहचान पुलिस के मुताबिक […]

less than 1 minute read
haridwar-general,Haridwar Chandi Devi, haridwar police, uttarakhand news, ludhiana molestation case, हरिद्वार पुलिस, हरिद्वार चंडी देवी मंदिर, उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस,uttarakhand news

प्रतीकात्मक तस्वीर।

छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस ने बुधवार को चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया। महंत का गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बुधवार को हरिद्वार पहुंची लुधियाना पंजाब पुलिस ने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

हवन कराने के दौरान महिला की हुई थी जान-पहचान

पुलिस के मुताबिक रोहित गिरी पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि एक साल पहले उन्होंने चंडी देवी के महंत रोहित गिरी से हवन कराया था। तब महिला की जान पहचान महंत से हुई थी। आरोप है कि महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण वह हरिद्वार में हवन कराने आई थी।

अलग-अलग नंबर से करता था कॉल

आरोप है कि रोहित गिरी अक्सर महिला को व्हाट्सऐप पर अलग-अलग नंबरों से कॉल करते थे। 14 मार्च को महंत लुधियाना आए और महिला को फोन किया। महिला के अनुसार महंत उसे कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया और छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत लुधियाना में दर्ज कराई थी। इसके बाद रोहित गिरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पंजाब पुलिस महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गई है।