Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

सागरपाड़ा मोहल्ले के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महात्मा नंद की बगीची निवासी सत्य कपूर की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। गत शाम को वह किसी काम से सागर पाड़ा गया था। जहां से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत Youth dies after being hit by an unknown vehicle

धौलपुर.सागरपाड़ा मोहल्ले के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महात्मा नंद की बगीची निवासी सत्य कपूर की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। गत शाम को वह किसी काम से सागर पाड़ा गया था। जहां से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

महात्मा नंद की बगीची निवासी सत्य कपूर पुत्र रामदीन निषाद मजदूरी का काम करता था। शनिवार शाम को किसी काम से सागर पाड़ा से लौटते वक्त तेज रफ्तार से आते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फटेज खंगाल रही है। बताया गया कि मृतक युवक की अभी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी।