School Holiday(Symbolic Image- Freepik)
देशभर में नवरात्रि और दशहरा की धूम शुरू हो चुकी है। इन त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों के शिक्षा विभागों और प्रशासन की ओर से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। त्योहारों की वजह से छुट्टियां लंबी हैं। कई राज्यों में लंबी छुट्टी भी दी गई है। आइए जानते हैं किन राज्यों में कितने दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।
राजस्थान
28 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, इसके बाद 30 सितंबर को महाअष्टमी की छुट्टी और फिर 02 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी रहेगी।
मध्य प्रदेश
30 सितंबर, मंगलवार को महा अष्टमी के दिन स्कूल, कॉलेज में छुट्टी रहेगी। वहीं अगले दिन 1 अक्टूबर, बुधवार को भी महानवमी पर छुट्टी रहेगी। वहीं, 2 अक्टूबर, गुरुवार को गांधी जयंती और दशहरा के लिए छुट्टी रहेगी।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की बात करें तो राज्य के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टियां रविवार 28 सितंबर से शुरू हो गई हैं। राज्य में कहीं 5 दिन तो कहीं 8 दिन तक की छुट्टी की घोषणा की गई है।
दिल्ली
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के नोटिस के अनुसार, राजधानी के सरकारी स्कूल 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। निजी स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल अलग हो सकता है। कक्षाएं 3 अक्टूबर से दोबारा शुरू होंगी।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में दशहरा और गांधी जयंती के अवसर पर 1 और 2 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
बिहार
बिहार में दशहरा और दुर्गापूजा को देखते हुए स्कूलों में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छुट्टी दी गई है। कुछ जिलों में स्थानीय प्रशासन ने इसे 5 अक्टूबर तक बढ़ाने का भी आदेश जारी किया है।
झारखंड
धनबाद सहित झारखंड के कई जिलों में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, कुछ स्कूलों ने छुट्टियां बढ़ाकर 5 अक्टूबर तक कर दी हैं।
पश्चिम बंगाल
दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी कारण राज्य में स्कूलों को 24 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।
त्योहारों के दौरान अलग-अलग राज्यों में घोषित छुट्टियों से छात्रों को परिवार संग समय बिताने और उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग घुट्टी के दिन राज्यों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
Updated on:
29 Sept 2025 05:56 pm
Published on:
29 Sept 2025 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग