
ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरा की दस्तक फोटो सोर्स पत्रिका
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। सुबह-शाम और रात के समय गलन महसूस की जा रही है। सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों की कई परतों में लिपटे नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है। लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है। पारा तेजी से नीचे गिरने लगता है। और ठिठुरन बढ़ जाती है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि शहरों में लोगों ने हीटर और रजाई-कंबल निकाल लिए हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर तापमान में यही गिरावट बनी रही तो प्रदेश में जल्द ही शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। राज्यभर में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क है। सुबह और रात के वक्त ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जबकि दोपहर में गुनगुनी धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। लोगों ने अब गर्म कपड़ों के साथ रजाई और कंबलों का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने किसी तरह की बारिश या शीतलहर को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, हल्की हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय व्यापक कोहरा का प्रकोप दिखने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 18 नवंबर तक यूपी का मौसम लगभग इसी तरह रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दोपहर में धूप खिली रहेगी। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इटावा में न्यूनतम तापमान 8.4℃ और अधिकतम 26.4℃, कानपुर में न्यूनतम 10℃, बरेली में न्यूनतम 10.4℃ और अधिकतम 25.6℃, बुलंदशहर व अयोध्या में न्यूनतम 10℃,
लखनऊ में न्यूनतम 12.4℃ और अधिकतम 28.4℃,
मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 25.2℃,बलिया में अधिकतम 26.5℃ दर्ज किया गया। यानी कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता और बढ़ने के आसार हैं।
Published on:
13 Nov 2025 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
