Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025 : 23 नवंबर राशिफल: मेष को सूझबूझ, कुंभ को कूटनीति से मिलेगी सफलता, वृषभ-मिथुन मालामाल

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025 : 23 नवंबर 2025 का राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के प्रेम संबंध, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के बारे में सटीक भविष्यवाणियां। शुभ मुहूर्त 11:43 − 12:24 तक।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 23 November 2025

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025 :आज का राशिफल 23 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025 :आज का राशिफल 23 नवंबर 2025 : 23 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मूल नक्षत्र का यह संयोग सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे।

मेष राशि वालों को जहां पुराने विवादास्पद मामलों में सूझबूझ से काम लेना होगा, वहीं कुंभ राशि के जातक कूटनीति से समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे। वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक और प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज से जानें कि 23 नवंबर 2025, रविवार को आपकी राशि के लिए क्या विशेष है—आपके प्रेम संबंध, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त 11:43 − 12:24 मिनट तक रहेगा, जबकि राहुकाल शाम 15:59 − 17:18 मिनट तक रहेगा, इसलिए शुभ कार्यों को अभिजीत मुहूर्त में करें।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Rashifal Mesh​)

पुराने विवादास्पद मामले सामने आ सकते हैं। सूझबूझ से काम लेना होगा। भावनात्मक संबंधों में बड़े वादे करने से स्वयं को रोके। रुकी हुई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने का सही समय है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishabh)

प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। साझेदारों से बातचीत व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी रहेगी। थोड़ा आर्थिक भार बढ़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Mithun)

भाषा की मधुरता और व्यवहार की विनम्रता पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। उधार से चलने वाली योजनाओं को सीमित करना होगा। भाग्य का समर्थन मिलने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark)

व्यापार विस्तार के लिए वार्ताएं संभव है। नई दिशा में कार्य करने की योजना बनेगी। शिक्षा से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। योजना पूरी होने से पहले उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रकट करना तनावपूर्ण हो सकता है।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh)

मांगलिक कार्यों में शामिल होकर उत्साह और आनंद महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अपनी भूमिका को जिम्मेदारी पूर्वक वहन करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kanya)

मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। पुरानी आर्थिक साझेदारियों से धन लाभ की संभावना रहेगी। मशीनरी और तकनीकी से जुड़ाव बढ़ेगा। इन चीज़ों पर धन खर्च हो सकता है। भावनात्मक संबंधों के लिए समय निकालने में कठिनाई महसूस करेंगे।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula)

गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा। संतान से संबंधित योजना के कारण आर्थिक भार बढ़ सकता है। घर के रख रखाव आदि पर बचत खर्च होने की संभावना है। छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहे।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrischik)

मित्रों के कार्यों में थोड़ी उदारता दिखानी होगी। दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही ना बरते।
शुभ रंग - रेड कलर
शुभ अंक - 1

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का इंतजार रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाना/स्थापित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आर्थिक मामलों में परिवार से मदद लेनी पड़ सकती है। राजनीतिक रूप से रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग - सेफ्रान कलर
शुभ अंक - 5

आज का मकर राशिफल (Aaj ka Makar Rashifal​)

कामकाज में देरी का असर अधिक कार्यभार के रूप में दिखाई देगा। नए भवन से संबंधित योजनाओं को टालना पड़ सकता है। परिश्रम से नए रास्ते खुलेंगे। भाग्य पर निर्भरता कम करनी होगी।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

कूटनीति और सूझबूझ से समस्याओं के हल निकालने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे। नए प्रभार के लिए तैयार रहें। प्रेम संबंधों में मुलाकात में देरी खलेगी। यात्रा टालना श्रेष्ठ रहेगा।
शुभ रंग - लाईट ब्ल्यू कलर
शुभ अंक - 8

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Meen)

अधिक तनाव लेने से बचना होगा। व्यवस्था में परिवर्तन हो सकता है। आशावान रहना होगा। कार्य कुशलता बढ़ाने पर जोर दें। शैक्षणिक कार्यों में विशेष सफलता पाने का समय बन रहा है।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 4