Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ने वाला था एअर इंडिया का विमान… टेक ऑफ से ठीक पहले रनवे से लौटा वापस

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस वक्त यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, जब दुबई के लिए टेक ऑफ करने से ठीक पहले एअर इंडिया का विमान रनवे से लौट आया।

less than 1 minute read

जयपुर

image

Kamal Mishra

Oct 09, 2025

Plane

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-फ्रीपिक)

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐनवक्त पर फ्लाइट रद्द होना व देरी से संचालन का सिलसिला थम नहीं रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दुबई से आने-जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को भी ऐसा ही देखने को मिला।

दरअसल, एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी हो गई। इससे फ्लाइट को रनवे से वापस एप्रेन में लाया गया। करीब दो घंटे बाद खामी दूर हुई। इसके बाद उसने दुबई की उड़ान भरी। इसी प्रकार, दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 7 घंटे की देरी से जयपुर पहुंची। जयपुर से दुबई के लिए यह फ्लाइट करीब आठ घंटे की देरी से रवाना हुई।

लगातार लेट हो रहीं उड़ानें

लगातार दस दिन से इन फ्लाइट का शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। एयरलाइंस कंपनी इसकी वजह ऑपरेशन बताकर पल्ला झाड़ रही है।

दूर नहीं हुई तकनीकी खामी

इंडिगो एयरलाइंस की सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट का भी ऐनवक्त पर संचालन रद्द कर दिया। आखिरी वक्त तक एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने यात्रियों को बोर्डिंग के लिए तैयार रहने को कहा था लेकिन फिर उसका संचालन रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व विमान में तकनीकी खराबी होने की वजह से एयरलाइंस कंपनी ने उसे ग्राउंडेड कर दिया था। इस वजह से यह परेशानी हुई।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग