Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद-विधायक, मंत्री के आवास के सामने मार्गों से गिट्टियां गायब, हिचकोले खा रही जनता

किशोर कुमार गांगुली वार्ड-5 में सांसद, विधायक और मंत्री का आवास है। इसी वार्ड में कलेक्टर-एसपी रहते हैं। इस वार्ड में आला अफसरों और नेताओं के आवास के बीच दस हजार की आबादी हिचकोले खा रही है। सरकारी गैर सरकारी 25 कॉलोनियों हैं। कुछ कॉलोनियों को छोडे़ं तो कलेक्टर, एसपी के बंगलों के सामने के मार्ग चकाचक है।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Nov 17, 2025

Municipal Corporation Khandwa

सांसद, विधायक और मंत्री के घर के सामने सड़कों से गिट्टियां गायब

पत्रिका ने शहर में किशोर कुमार गांगुली वार्ड-05 में विकास कार्यों और जनता को मिलने वाली सुविधाओं का रियालिटीज चेक किया तो विकास के हकीकत की तस्वीरें सामने आई। निगम और पीडब्ल्यूडी के बीच मार्गों का निर्माण फंसा है। मोहल्ले वासियों का चलना मुश्किल

हिचकोले खा रही जनता

किशोर कुमार गांगुली वार्ड-5 में सांसद, विधायक और मंत्री का आवास है। इसी वार्ड में कलेक्टर-एसपी रहते हैं। इस वार्ड में आला अफसरों और नेताओं के आवास के बीच दस हजार की आबादी हिचकोले खा रही है। सरकारी गैर सरकारी 25 कॉलोनियों हैं। कुछ कॉलोनियों को छोडे़ं तो कलेक्टर, एसपी के बंगलों के सामने के मार्ग चकाचक हैं।

माननीयों के गलियों में मार्गों की सड़कें गायब

माननीयों के आवास की गलियों की सड़कों पर गिट्टियां गायब हैं। नेताओं के आवास के दरवाजे पर लगे ग्रीन पर्दे भी मुंह चिढ़ा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह कि जिस वार्ड में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक कंचन तनवे और मंत्री विजय शाह का आवास है। बावजूद वार्ड में विकास कार्यों खस्ताहाल है।

जब माननीयों की सुनवाई नहीं तो हम तो जनता हैं

रविवार को पत्रिका टीम किशोर कुमार गांगुली वार्ड में पहुंची तो रतागढ़ की जनता ने दो टूक कहा कि जब इसी कॉलोनी में सांसद, विधायक और मंत्री रहते हैं तो हमारी सुनवाई कहां होगी। बीस साल से घर के सामने मार्ग पर गिट्टी डाल कर भूल गए हैं। पार्षद आश्वासन दे रहे हैं कि टेंडर हो गया है।

नाले की नहीं हुई सफाई, कमर तक घरों में घुसता है पानी

रतागढ़ के रहवासियों का आना जाना है। एनवीडीए के बगल रतागढ़ कहने को शहर है। यहां गांव जैसा नजारा है। न तो सफाई होती है और न ही निगम की कोई टीम आती है। यहां 15 साल से लोग गांव से भी बदतर जिंदगी काट रहे हैं। निगम को टैक्स देते हैं।

रतागढ़ में नाला चोक, झाडिय़ों से ढका नाला

रतागढ़ मोहल्ले के बीच नाला चोक है। 500 आबादी के बीच नाले की सफाई तक नहीं हुई। प्रतिदिन झाडू लगना दूर की बात है। पार्षद का दावा है कि बारिश पूर्व सफाई कराई थी। लेकिन नाले में झाडिय़ां हैं। आंगनबाड़ी भवन के आस-पास के रहवासी बोले बारिश के पहले से नाला चोक है।

खुले कुएं में बच्चों के गिरने की आशंका

आंगनबाड़ी भवन के बगल कुआ है। कुएं ओपन होने से बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। परिसर में गंदगी, तबेले का पानी बह रहा है। केंद्र पर आने वाले बच्चों को दिक्कत होती है।

इन कॉलोनियों में पहुंच मार्ग पर गड्ढे

कलेक्टर बंगले के पीछे अमन नगर, रतागढ़, केशवकुंज, केशव-2, हाउसिंग बोर्ड, महेश नगर, एनवीडीए कॉलोनी समेत कई अन्य कॉलोनियों में मार्ग नहीं है। जहां मार्ग बने हुए हैं उन मार्गों पर गिट्टियां नहीं हैं। कमद-कदम पर गड्ढे हैं।

दो करोड़ का निर्माण अधूरा

डेढ़ साल से दो करोड़ का निर्माणाधीन है। स्टेडियम के पीछे नाला निर्माण कार्य पूर्ण हैं। स्टेडियम में 16 दुकानें व पवेलियन का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। स्वीमिंगपूल संपर्क मार्ग पर भी गिट्टियां डाल कर छोडा़ है। यहां खिलाडिय़ों को पहुंचना मुश्किल होता है।

रहवासी बोले---

बोले वार्ड के रहवासी---

भरत तिवारी, रहवासी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों की सबसे बड़ी समस्या दो तरह का टैक्स है। निगम और हाउसिंग बोर्ड दोनों टैक्स वसूल रहे हैं। इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है।

राजेंद्र यादव, रहवासी, हमारे वार्ड की सबसे बड़ी समस्या मार्गों की है। यहां 22 कालोनियां हैं। ज्यादातर कॉलोनियों के लोग मार्ग से परेशान हैं। इसी वार्ड में सांसद, विधायक और मंत्री भी रहते हैं। उनके आवास के सामने की भी सड़केंउखड़ी हैं।

मेघनाथ यादव, रहवासी, यहां की सबसे बड़ी समस्या ये मार्ग है। हरसूद रोड से साई मंदिर तक बीस 15 साल से नहीं बना। इसी मार्ग से सरकारी कर्मचारी भी कॉलोनियों में पहुंचे हैं।

नरेंद्र ठाकुर , रहवासी, राधा नगर में आज तक मार्ग का निर्माण नहीं हुआ। बारिश में घर पहुंचना मुश्किल होता है। कई बार नगर निगम, क्षेत्रीय विधायक, सांसद को भी आवेदन दिया गया। कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इनका कहना :

वार्ड-5 किशोर कुमार गांगुली के पार्षद रामसिंह रावत का कहना है कि कृष्ण कुंज कॉलोनी, चंद नगर, शांति नगर के मार्गों का टेंडर हो गया है। अमन नगर में डब्ल्यूबीएम का कार्य हुआ है। डामरीकरण का टेंडर लगा है। एक साल के भीतर सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।