
District Cooperative Bank Shivpuri is not giving the amount
चालू शैक्षणिक सत्र-25-26 में स्कूल शिक्षा विभाग के सकूलों में बच्चे, अभिभावक गणवेश राशि के लिए बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं। कागजों प्रक्रिया में गणवेश राशि उलझी हुई है। शिक्षक बोले, दस्तावेज में त्रुटियों का चल रहा सुधार
स्कूल शिक्षा विभाग में चालू शैक्षणिक सत्र-2025-26 के साढ़े चार माह बीत गए। बावजूद इसके दो हजार स्कूली बच्चों के खाते में गणवेश ( ड्रेस ) राशि नहीं पहुंची। बच्चे बगैर ड्रेस स्कूल पहुंच रहे हैं। तीन हजार बच्चों के खाते का ट्रांजेक्शन फेल हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी का दावा है कि जिनके खाते में राशि नहीं पहुंची है, उनके दस्तावेज और खाता नंबरों की त्रुटियों में सुधार कार्य चल रहा है। साथ ही राशि दोबारा जारी की जा रही है।
चालू शैक्षणिक सत्र में 1.16 लाख छात्रों के खाते में गणवेश राशि जारी करनी है। प्रत्येक छात्रों के खाते में 600-600 रुपए जारी करना है। परियोजना कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1.6 लाख छात्रों के खाते में राशि एक माह पहले जारी की गई है। इसमें 3147 छात्रों के खाते का ट्रांजेक्शन फेल हो गया है। शेष ढाई हजार छात्रों के खाते में राशि जारी करने की प्रकिया चल रही है।
स्कूल प्राचार्यों की ओर से मुख्यालय पर भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जिन छात्रों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल हुए हैं उनके खाते त्रुटिपूर्ण हैं। किसी के ऋण वाले खाते बंद हैं तो कइयों का खाता नंबर गलत है। कुछ के डीबीटी और इ-केवायसी नहीं होने से ट्रांजेक्शन फेल है। गणवेश राशि प्रभारी एपीसी रश्मि चौरे ने बताया कि जिनके खाते त्रुटिपूर्ण हैं सुधार का कार्य चल रहा है।
बच्चों के खाते का ट्रांजेक्शन फेल होने पर अभिभावक और शिक्षक बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। बैंकों ने बच्चों को दस्तावेज सुधार के साथ इ-केवायसी और डीबीटी कराने के लिए सुझाव दे रहे हैं। कइयों छात्रों के दस्तावेजों में त्रुटियां होने से सुधार कराने में पसीना छूट रहा है।
ब्लाक बच्चों की संख्या ( ट्रांजेक्शन फेल )
बलडी 85
छैगांव माखन 253
हरसूद 253
खालवा 978
खंडवा 330
पंधाना 874
पुनासा 374
कुल 3174
नोट : आंकड़़े 14 नवंबर की स्थिति में।
जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी का कहना है कि कुछ बच्चों के खाते व दस्तावेज में त्रुटियां हैं। शिक्षक उनके सुधार कार्य में लगे हुए हैं। जिन बच्चों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल हुए हैं। उनके सुधार के बाद दोबारा राशि जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसकी समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है। संभावना है कि एक सप्ताह में समस्या दूर हो जाएगी।
Published on:
17 Nov 2025 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
