
फोटो सोर्स- 'X' मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव वीडियो ग्रैब
MPCM Dr. Mohan Yadav, joined Sanatan Ekta मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ कदमताल मिलाया। सड़क पर बैठकर उनके साथ भोजन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सनातन एकता पदयात्रा को शुभकामनाएं दी और कहा, "जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम मुस्कुरा रहे हैं, भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे।" इस मौके पर सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। एएसपी अनूप चौधरी के नेतृत्व में यात्रा आगे बढ़ रही थी।
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंची। सनातन एकता पदयात्रा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह ब्रज धाम है, कृष्ण कन्हैया की भूमि है और यहां कण-कण में भगवान है। बागेश्वर धाम बाबा सामाजिक समरसता का संकल्प लेकर अच्छा प्रयास कर रहे हैं। सामाजिक समरसता का भाव हम सबके लिए आज बहुत ही जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। यह बात कहने की नहीं, करके की भी जरूरत है। सड़क पर बैठकर हमने भोजन करने का भी आनंद लिया। सनातन एकता पदयात्रा ब्रज धाम में पहुंची है। जब अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं तो भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण भी बहुत अच्छे से मुस्कुराएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से यात्रा की सफलता के लिए बधाई दी।
डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि वे सनातन धर्म की रक्षा के साथ सामाजिक समरसता का भी संकल्प लेकर आए हैं। महाकाल उनके संकल्प को सफल करें। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ सड़क पर बैठकर एक हाथ में पूरी लेकर दूसरे से खाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर लाइक किया जा रहा है।
अपने एक्स पर किए गए पोस्ट पर डॉक्टर मोहन यादव ने लिखा है कि आज योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुआ। इस मौके पर समरसता भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया। दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची यह यात्रा संस्कृति परंपराओं और विरासत के संरक्षण-संवर्धन का आह्वान कर रही है। यात्रा मार्ग में सभी सनातनी प्रेमी इसमें सहभागी बनें।
Published on:
16 Nov 2025 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
