Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसे दो जूते लो की रस्म के दौरान भड़क गया दूल्हा, लड़कियों के साथ अभद्रता, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Marriage broke because of shoes मथुरा में जूता चुराई रस्म के दौरान दूल्हा भड़क गया और वह लड़कियों से अभद्रता करने लगा। यह देख दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- मेटा एआई

फोटो सोर्स- मेटा एआई

Marriage broke because of shoes मथुरा में शादी की एक रस्म के दौरान ऐसा मामला बिगड़ा कि दूल्हा उठ खड़ा हुआ और अभद्रता करने लगा। दुल्हन की बहनों ने दूल्हे के जूते चुरा लिए और इसके बदले में पैसे की मांग की। यह परंपरा भी काफी पुरानी है। लेकिन यहां पर दूल्हा भड़क गया। उसने लड़कियों की मांग पूरी करने से इनकार कर दिया ‌और उनसे अभद्रता करने लगा। दूल्हे के व्यवहार को देखकर दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। बोली कि वह विदा नहीं होगी। जिससे शादी के हंसी-खुशी माहौल में मायूसी छा गई। घटना सुरीर थाना क्षेत्र की है।

दूल्हे के भड़कने से बात बिगड़ी


उत्तर प्रदेश के मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी की रस्में एक के बाद एक पूरी हो रही थीं। द्वारचार, अगवानी, बारातियों का स्वागत, जयमाल के बाद रात में सात फेरे भी हो गए। अंत में विदाई के पहले के कार्यक्रम में माहौल गर्म हो गया जब कलेवा खाते समय लड़की की बहनों ने दूल्हे के जूते चोरी कर लिए। लड़का जब चलने को तैयार हुआ तो उसे जूते नहीं मिले। फिर क्या था, लड़का भड़क गया और लड़कियों के साथ अभद्रता करने लगा। ‌


दुल्हन ने किया शादी से इंकार


होने वाले पति का यह रूप देख दुल्हन भी सहम गई और उसने गाली-गलौज करने वाले लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। जूता चोरी की रस्म में दुल्हन पक्ष की लड़कियां या बहन दूल्हे के जूते को चोरी कर लेती हैं। इसके बदले में दूल्हा लड़कियों को मनाता है और उनकी पैसे की मांग को पूरा करता है। जो रिश्तों को मजबूती प्रदान करने वाली काफी पुरानी रस्म है। इसके लिए दूल्हा भी अपने आप को पहले से तैयार रखता है। इसकी चर्चा फिल्मों में भी हो चुकी है लेकिन यही रस्म शादी के टूटने का कारण बन गई।


बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग