मुरैना. पोरसा में मारपीट में घायल युवक की मौत के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव को सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया। जाम नेशनल हाईवे क्रमांक 552 पोरसा में पचपेड़ा पर साढ़े चार घंटे तक जाम लगाया। बाजार भी बंद रहा। पीडि़त पक्ष ने जो मांग रखीं, उन पर कार्रवाई का आश्वासन अधिकारियों ने दिया, उसके बाद जाम खुल सका।
जानकारी के अनुसार भीमसेन उर्फ बंटी (35) पुत्र श्रीचंद तोमर निवासी अंबाह रोड पोरसा की मामूली विवाद को लेकर शनि तोमर, गोलू तोमर ने 12 सितंबर को नागाजी पेट्रोल पंप के पास मारपीट की। इस दौरान उसको जमीन पर भी पटका, इसलिए भीमसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए पोरसा से जिला अस्पताल रेफर किया। यहां से परिजन उसको जयपुर एसएमएस हॉस्पीटल ले गए। उपचार के दौरान तीन अक्टूबर की शाम उसकी मौत हो गई। रात को बॉडी पोरसा आ गई थी। शनिवार की सुबह सात बजे आक्रोशित लोगों ने पचपेड़ा पोरसा में नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आक्रोश को देखते हुए बाजार भी बंद रहा। सूचना मिलने पर एसडीएम रामनिवास सिकरवार, एसडीओपी रवि भदौरिया मौके पर पहुंचे और पीडि़त पक्ष की मांग सुनी और आश्वासन दिया, उसके बाद 11:30 बजे जाम खुल सका।
ये थी मांग
आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।
आरोपियों की गिरफ्तारी तक सुरक्षा के तौर पर पीडि़त पक्ष के दरवाजे पर गार्ड लगाया जाए।
पीडि़त पक्ष को तीन आम्र्स लाइसेंस दिए जाएं।
प्रधान आरक्षक धीरज के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पोरसा थाने में निरीक्षक स्तर का थाना प्रभारी तैनात किया जाए।
आरोपियों की अवैध सम्पत्ति को तोड़ा जाए।
पीडि़त पक्ष की मांगों को स्वीकारते हुए अधिकारियों ने प्रधान आरक्षक धीरज को तत्काल लाइन अटैच किया गया है। वहीं पीडि़त पक्ष के दरवाजे पर गार्ड तैनात किया जाएगा। तीन लाइसेंस बनाए जाएंगे। पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
मृतक भीमसेन तोमर की मारपीट करने वाले आरोपियों में शामिल एक आरोपी शनि तोमर शातिर अपराधी है। मारपीट के बाद पुलिस उसको जिला बदर कर चुकी है। उसके खिलाफ पूर्व से ही कई अपराध दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी गोलू तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीडि़त पक्ष के आम्र्स लाइसेंस बनाए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड लगा जा रहा है। प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच किया है। एक आरोपी गोलू तोमर को पकड़ लिया है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। एक आरोपी शनि तोमर को मारपीट के बाद ही जिला बदर किया जा चुका है।
Published on:
05 Oct 2025 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग