
पीएम मोदी और नीतीश कुमार (फोटो सोर्स : ANI )
Bihar Election Exit Polls: मंगलवार देर शाम बिहार चुनाव के दूसरे चरण संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को साफ बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी यादव एक बार फिर पिछड़ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि बिहार के चुनाव पोस्टर बॉय के रूप में उबर प्रशांत किशोर को कहीं भी जगह नहीं मिल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा है। उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को 6-6 सीटें, जबकि 29 सीटें चिराग पासवान की पार्टी को मिली हैं।
बड़ी बात यह है कि एनडीए गठबंधन के दो प्रमुख घटक बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़े थे। एग्जिट पोल में नीतीश कुमार बाजी मारते नजर आ रहे हैं। एनडीटीवी ने कई एग्जिट पोल को जोड़कर जो पोल ऑफ द पोल्स बनाया है, उसके अनुसार जेडीयू 62 सीटों पर जीत हासिल कर रहा है।
| एग्जिट पोल | NDA | महागठबंधन | अन्य |
| JVC Polls | 135-150 | 88-103 | 3-6 |
| मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS) | 147-167 | 60- 70 | 2-10 |
| People's Insight | 133-159 | 75-101 | 3-6 |
| People's Pulse | 133-159 | 75-101 | 2-11 |
चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई दिख रही है। पोल में एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 3-5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।
पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 108-209 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन महज 32-49 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 1-5 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।
| पार्टी | कितनी सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 144 | 75 |
| बीजेपी | 110 | 74 |
| जेडीयू | 115 | 43 |
| कांग्रेस | 70 | 19 |
| CPI (ML) | 19 | 12 |
| वीआईपी | 13 | 4 |
| HAM | 7 | 4 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी | 4 | 2 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 6 | 2 |
प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीट, महागठबंधन को 50 सीट और अन्य को 7 सीट मिलने का अनुमान है।
टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-163 सीट, महागठबंधन को 76-95 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है।
| पार्टी | कितने सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 101 | 80 |
| जेडीयू | 101 | 71 |
| बीजेपी | 157 | 53 |
| कांग्रेस | 41 | 27 |
| भाकपा (माले) | 98 | 3 |
| लोक जनशक्ति पार्टी | 42 | 2 |
| राष्ट्रीय लोक समता पार्टी | 23 | 2 |
| हिंदुस्तान आवाम मोर्चा | 21 | 1 |
| सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) | 6 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) | 32 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 88 | 0 |
पी-मार्क के एगेजित पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 142-162 सीट और महागठबंधन को 80-98 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा, जनसुराज के खाते में 1-4 सीट तो वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को परिणाम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।
Updated on:
11 Nov 2025 09:13 pm
Published on:
11 Nov 2025 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
