
सीमांचल में NDA ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की (Photo-IANS)
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 202 सीट जीकर रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं महागठबंधन को महज 35 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा अन्य ने 6 सीटें जीती है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी शामिल है। एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक ज्यादा होने के बाद भी एनडीए हावी रहा है। यहां से एनडीए ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है।
सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और महागठबंधन में वोटों के बंटवारे के कारण एनडीए को फायदा हुआ है। दरअसल, यहां से AIMIM ने एक बार फिर पांच सीटें जीती है। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2020 में भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे।
इस बार महागठबंधन अपने मुस्लिम वोट बैंक को एक साथ अपनी ओर करने में नाकाम रहा है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए, जातिगत विभाजन के पार, सीमांचल में हिंदू वोटों के बड़े हिस्से को आकर्षित करने में कामयाब रहा और एक ऐसे क्षेत्र में बढ़त बनाने में कामयाब रहा जहां चुनौती मानी जा रही थी।
| सीट | जीतने वाले प्रत्याशी का नाम |
| पूर्णिया सदर | बीजेपी के विजय खेमका |
| धमदाहा | जेडीयू की लेशी सिंह |
| अमौर | AIMIM के अख्तरुल ईमान |
| बायसी | AIMIM के गुलाम सरवर |
| बनमनखी | बीजेपी के कृष्ण कुमार ऋषि |
| रुपौली | JDU के कलाधर मण्डल |
| कस्बा | LJP के नितेश सिंह |
| कटिहार | BJP के तारकिशोर प्रसाद |
| कोढ़ा | BJP की कविता देवी |
| बरारी | JDU के बिजय सिंह |
| मनिहारी | कांग्रेस के मनोहर प्रसाद |
| कदवा | जेडीयू के दुलारचंद गोस्वामी |
| प्राणपुर | बीजेपी की निशा सिंह |
| बलरामपुर | LJP (R) की संगीता देवी |
| अररिया | कांग्रेस की आबिदुर रहमान |
| जोकीहाट | AIMIM के मुर्शीद आलम |
| फारबिगंज | कांग्रेस के मनोज |
| सिकटी | बीजेपी के विजय कुमार मंडल |
| रानीगंज | राजद के अविनाश मंडल |
| नरपतगंज | BJP की देवयन्ति देवी |
| किशनगंज | कांग्रेस के कमरुल होदा |
| ठाकुरगंज | जेडीयू के गोपाल कुमार |
| बहादुरगंज | AIMIM के तौसीफ आलम |
| कोचाधामन | AIMIM के सरवर आलम |
बता दें कि सीमांचल की 24 सीटों में से एनडीए ने 14 पर जीत दर्ज की, जिसमें से बीजेपी ने सात, जेडीयू ने 5 और लोजपा (आर) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। दूसरी तरफ महागठबंधन में कांग्रेस को चार और राजद को एक सीट मिली। वहीं AIMIM ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।
सीमांचल में मुसलमानों की सबसे अधिक संख्या किशनगंज में है। यहां पर 67.89 प्रतिशत मुस्लिम है। इसके बाद कटिहार 44.47 प्रतिशत, अररिया में 42.95 प्रतिशत और पूर्णिमा में 38.46 प्रतिशत मुस्लिम है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। लेकिन सीमांचल में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें से चार सीटें सीमांचल की है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को सीमांचल की 12 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा महागठबंधन ने सात और AIMIM ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार एनडीए ने दो सीटों की बढ़ोतरी की है।
Updated on:
15 Nov 2025 07:22 pm
Published on:
15 Nov 2025 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
