
काराकाट प्रत्याशी ज्योति सिंह (Photo- Instagram /jyotipsingh999)
Karakat Election Results 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए रुझनों में एनडीए को बंपर बहुमत मिलता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की बुरी हार नजर आ रही है। लेकिन काराकाट विधानसभा सीट पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार अब तक इस सीट पर 11 राउंड हो चुके हैं और 19 राउंड अभी तक शेष है। अब तक सीपीआई (एमएल) (एल) प्रत्याशी अरुण सिंह आगे चल रहा है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी इस सीट से चुनाव लड़ रही है। अब तक आए 11 राउंड की वोटों की गिनती में ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर चल रही हैं। ज्योति सिंह को 7846 वोट मिले है।
अब तक आए रुझानों में सीपीआई (एमएल) (एल) प्रत्याशी अरुण सिंह 1932 वोटों से आगे चल रहे है। 11 राउंड की वोटों की गिनती में अरुण सिंह को 29410 वोट मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू प्रत्याशी महाबली सिंह चल रहे हैं। JDU प्रत्याशी को 27478 वोट मिले हैं। जन सुराज के योगेंद्र सिंह को 2450 वोट मिले हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ज्योति सिंह चर्चाओं में रही हैं। ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने से यह सीट प्रदेश की हॉट सीट बन गई। इस सीट पर प्रदेश के सभी लोगों की नजर है। किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गई।
अभी तक आए रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए 199 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन महज 38 सीट पर ही आगे चल रहा है। बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार पर अपना भरोसा जताया है।
बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी।
Published on:
14 Nov 2025 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
