
Heavy rain alert by IMD
मानसून (Monsoon) का सीज़न इस साल काफी अच्छा रहा और शानदार बारिश हुई है। कई राज्यों में तो जमकर बादल बरसे और पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के दौरान भारी बारिश की वजह से मौसम सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। मानसून के जाने के बाद अब कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन कई राज्यों में ऐसा लग रहा है कि जैसे मानसून का असर अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि बारिश का दौर बरकरार है। अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 2, 3 और 4 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
केरल में मानसून के सबसे पहले एंट्री लेने के बावजूद भी ऐसा लग रहा है कि अभी तक राज्य में मानसून का असर खत्म नहीं हुआ है। अब केरल में मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 दिसंबर को केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
आंध्रप्रदेश में भी मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई और अभी भी बारिश जारी है। अब आंध्रप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 दिसंबर को आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि जमकर बादल बरसेंगे।
मानसून के शानदार सीज़न के बाद अब भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 2, 3 और 4 दिसंबर को तमिलनाडु, ओडिशा, यनम, रायलसीमा, माहे और पुडुचेरी में भारी बारिश होगी।
राजस्थान में मानसून में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास होने भी लगा है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में 2, 3 और 4 दिसंबर को रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
दिल्ली में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में 2, 3 और 4 दिसंबर को रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट से ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।
Updated on:
02 Dec 2025 06:59 pm
Published on:
01 Dec 2025 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
