
Heavy rain alert by IMD
मानसून (Monsoon) का इस साल का सीज़न देशभर के लिए शानदार रहा। देशभर में मानसून के दौरान भारी बारिश हुई। कई राज्यों में तो बादल ऐसे बरसे कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के सीज़न में लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। हालांकि मानसून के बाद अब कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है। इससे मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
राजस्थान में मानसून का सीज़न शानदार रहा और जमकर बादल बरसे। मानसून के जाने के बाद भी कुछ समय तक राजस्थान में बारिश देखने को मिली। अब राज्य में ठंड पड़नी शुरू हो गई है, लेकिन इसी बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इससे मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में अगले 72 घंटों के दौरान 28 नवंबर को बारिश होगी। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।
मानसून के शानदार सीज़न के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, माहे, यनम और रायलसीमा में अगले अगले 72 घंटे भारी बारिश होगी।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ले ली है। इससे हल्की बारिश, बिजली गरजने और तेज़ हवा का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के बारिश प्रभावित राज्यों के कई जिलों में अगले अगले 72 घंटे हल्की बारिश होगी। इस दौरान बिजली गरजने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।
Updated on:
28 Nov 2025 03:21 pm
Published on:
28 Nov 2025 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
