
केंद्रीय मंत्री और जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Photo-IANS)
Bihar Assembly elections: मोकामा (Mokama) में हुए दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बिहार में राजनीतिक पारा हाई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने अपने दावे हैं। शनिवार देर रात को पटना पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया। अनंत जेल में हैं। ऐसे में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए मोकामा की कमान मुंगेर से सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री ललन सिंह (Lallan Singh) ने अपने हाथों में ले लिया है। जदयू नेता व मंत्री ललन सिंह ने दुलारचंद हत्याकांड को साजिश करार दिया है।
ललन सिंह ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। मोकामा कांड एक साजिश है। इसकी गहन जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर की घटना के बाद पुलिस और प्रसाशन की टीम तुरंत वहां पहुंची और तत्परता से तहकीकात की गई। मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई भी की गई। नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार ने ईमानदारी से काम किया है। नीतीश कुमार ने कानून का राज स्थापित किया है। आज अनंत सिंह यहां नहीं हैं। ऐसे में मैंने चुनाव की कमान संभाल लिया है। जो कुछ भी हुआ उसमें बड़ा षडयंत्र है। यह घटना अपने आप नहीं हुई। घटना कराए जाने की साजिश रची गई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सारे षडयंत्र का पर्दाफाश हो जाएगा।
अनंत सिंह ने हम सब पर चुनाव का दायित्व दिया है। हर एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लडे़गा। जब वह जेल से बाहर थे, तब हमारी जिम्मेदारी कम थी, लेकिन अभी वह मोकामा में नहीं है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। ललन सिंह ने कहा कि मोकामा में सिर्फ चुनाव ही नहीं जीतना है बल्कि विश्वास को भी बहाल करना है।
मोकामा में सवर्ण के साथ EBC वोटबैंक को साधने में NDA के नेता जुट गए हैं। जानकारी सामने आई है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मोकामा जा सकते हैं। अनंत सिंह की पत्नी विधायक नीलम देवी भी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। महिलाओं की टीम बनाकर वे पति के लिए वोट मांग रही हैं।
Updated on:
03 Nov 2025 01:37 pm
Published on:
03 Nov 2025 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
