Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Election: मतगणना से पहले अचानक JDU ऑफिस क्यों पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष? MLC संजय गांधी से की मुलाकात

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम शुक्रवार को सामने आ जाएगा। उससे पहले राजधानी पटना में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अचानक जदतू कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जदयू MLC से मुलाकात की। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Nov 13, 2025

bihar election

जदयू ऑफिस में दिलीप जायसवाल

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। मतगणना से ठीक एक दिन पहले राजधानी पटना में गुरुवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अचानक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने जदयू के विधान परिषद सदस्य (MLC) संजय गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

आधे घंटे चली मुलाकात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दिलीप जायसवाल और संजय गांधी की यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक माहौल, मतगणना की प्रक्रिया, और संभावित परिणामों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

मुलाकात के बाद जब दिलीप जायसवाल जदयू कार्यालय से बाहर निकले, तो उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य मुलाकात थी। उन्होंने संजय गांधी को शुभकामनाएं देते दी और कहा कि बिहार में मतगणना शांतिपूर्वक और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो, यही सभी की प्राथमिकता है।

RJD के भड़काऊ बयानों पर सख्त जवाब

आरजेडी नेताओं द्वारा मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए दिए गए भड़काऊ बयानों पर दिलीप जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा, "बिहार में कानून का राज है। कोई भी व्यक्ति अगर उपद्रव करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।"

जायसवाल ने आगे कहा कि मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हार की आशंका में कुछ नेता भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने मतदाताओं के जनादेश को सम्मानपूर्वक स्वीकार करने की अपील की।

विकास और स्थिरता पर जताया भरोसा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात पर भरोसा जताया कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा, "2025 का चुनाव विकास और स्थिरता के मुद्दे पर लड़ा गया है। जनता ने NDA सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना लिया है। अब जनादेश EVM में बंद है और 14 नवंबर को इसका फैसला सबके सामने होगा।” जायसवाल ने दावा किया कि चुनाव के दौरान राज्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना या सत्ता विरोधी लहर देखने को नहीं मिली, बल्कि मतदाता पूरी शांति और जिम्मेदारी के साथ मतदान में शामिल हुए।