
mp players retained and released in IPL 2026 Retentions (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Retentions: IPL 2026 ठीक पहले शनिवार को जब सभी 10 फ्रेंचाइजों ने अपनी रिटेन और रिलीज टीम जारी की, तो चर्चा का बाजार मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के नामों पर गर्म रहा। पिछले सीजन मेंं रिकॉर्ड 15 खिलाड़ियों की मौजूदगी और नौ पर बोली के बाद इस साल टीम बड़ी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ती नजर आईं, बड़ा फैसला हुआ और चार बड़े नाम बाहर। जबकि पांच नाम ऐसे दिखे जिन पर भरोसे की गहराई नजर आई। एमपी के खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियों की रणनीति एक दम स्पष्ट नजर आई। महंगे नामों से दूरी और उभरते चेहरों पर भरोसा… आखिर क्या रही कमियां और फ्रेंचाइजियों को क्या दिखीं भरोसे वाले नामों की खूबियां…
मध्य प्रदेश के इंदौर से आने वाले रजत पाटीदार 2025 में आरसीबी के कप्तान बने। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 11 करोड़ देकर टीम की जिम्मेदारी सौंपी। पाटीदार ने इस भरोसे को ऐतिहासिक उपलब्धि में बदला। साल 2025 के आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 485 रन बनाए और अपनी कप्तानी में आरसीबी को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जिताई। कोई आश्चर्य नहीं कि 2026 के लिए RCB ने उन्हें सबसे पहले रिटेन किया।
रजत साल 2021 में पहली बार आईपीएल ऑक्शन में आए थे। आरसीबी ने उन्हें महज 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। ये साल उनका खास नहीं गया था। इसी कारण साल 2022 में आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 2022 के ऑक्शन में रजत को कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन बीच सीजन में फिर आरसीबी ने उन्हें दोबारा अपनी टीम किया था। उन्होंने फिर मुड़कर नहीं देखा और एलिमिनेटर मुकाबले में शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने आरसीबी में अपनी जगह बना ली। इसके बाद फरवरी 2025 में उन्हें कप्तान बना गया था।
Updated on:
17 Nov 2025 11:35 am
Published on:
17 Nov 2025 07:09 am
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
