Monsoon Alert: प्रदेशभर में 7 अगस्त से मध्यम वर्षा होगी। बादलों की जोरदार गर्जना से आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
Monsoon Alert: मौसम विभाग रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, 7 से 9 अगस्त तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
Monsoon Alert: राजधानी में पिछले 24 घंटे में 3 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक 647.3 मिमी पानी गिरा है। यह सामान्य से महज 2 फीसदी ज्यादा है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने के कारण सामान्य से ज्यादा बारिश में कमी आई है।
Monsoon Alert: वहीं रायपुर जिले में 578.7 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में छिट-पुट बारिश हुई है। जगदलपुर में 4, ओरछा में 3, मुकडेगा में 2, दुर्ग, बिलाईगढ़, कोंटा, घरघोड़ा व रामचंद्रपुर में 1-1 सेमी पानी बरसा है। कई स्थानों पर इससे कम पानी गिरा है।
Monsoon Alert: अगस्त के 6 दिनों में बारिश काफी कम हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कमजोर होने के कारण ऐसा हुआ है। अगस्त में अच्छी बारिश के आसार है, लेकिन यह सिस्टम तगड़ा बनने से ही होगी। 7 अगस्त को राजधानी में एक से दो बार हल्की वर्षा हो सकती है।
Monsoon Alert: अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। प्रदेशभर में बारिश कम होने से उमस हल्की बढ़ गई है। दोपहर का तापमान भी बढ़ा है। तीखी धूप भी आ रही है। इस कारण उमस बढ़ी है।
Monsoon Alert: रायपुर में बुधवार को मौसम की त्रिवेणी नजर आई। सुबह से शाम तक मौसम बदलता रहा। सुबह धूप खिलने से उमस ने परेशान किया। दोपहर में आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा और शाम को मेघों ने राहत की बूंदें बरसा कर उमस को दूर किया।