
Education News
राजसमंद. राजसमंद के सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के बाद बच्चों की हंसी भले गूंजती है, पर शिक्षा के आंकड़े एक अलग ही कहानी कह रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान की सितंबर माह की रैंकिंग रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया कि जिले की शिक्षा व्यवस्था अब भी सुधार की प्रतीक्षा में है। राजसमंद जिला इस बार प्रदेश में 15वें पायदान पर रहा यानी न टॉप-10 में जगह, न किसी नई सफलता की कहानी। राजसमंद की ब्लॉकवार आंकलन करें उसमें भी राजसमंद 40वें पायदान पर है। जोधपुर की हालत बेहद नाजुक है। वह प्रदेश में सबसे अंतिम पायदान पर है।
एक समय था जब राजसमंद के ग्रामीण विद्यालय “मॉडलस्कूल” के तौर पर जाने जाते थे। लेकिन इस बार की रैंकिंग ने विभाग की निष्क्रियता और जमीनी स्तर पर कमजोर फॉलो-अप की पोल खोल दी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी 41 जिलों की सूची में राजसमंद की स्थिति मध्य स्तर पर आकर ठहर गई है, जबकि पास के जिले चित्तौड़गढ़़(11वां) और डूंगरपुर (6वां) बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग की रैंकिंग 12 से अधिक मानकों पर तय होती है — इनमें छात्र उपस्थिति, विद्यालय नामांकन वृद्धि, आधार प्रमाणीकरण, शिक्षण गुणवत्ता, पीटीएम उपस्थिति, खेल मैदान विकास और ड्रॉपआउट दर प्रमुख हैं। सूत्र बताते हैं कि राजसमंद में इन मानकों पर कई ब्लॉक लगातार पिछड़ रहे हैं। विशेष रूप से रेलमगरा, देलवाड़ा, कुंभलगढ़ और भीम ब्लॉकों की स्थिति चिंताजनक बताई गई है।
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार तीन तिमाहियों से जिले की रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ है। उनका कहना है कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी और डिजिटल साधनों की अनुपलब्धता बच्चों की सीखने की गति को प्रभावित कर रही है। कई ब्लॉकों में आईसीटी लैब हैं, लेकिन प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है।
राजसमंद शिक्षा विभाग को यह समझना होगा कि आंकड़ों की यह गिरावट सिर्फ रैंक नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य पर सीधा असर है।जरूरत है कि ब्लॉकवार स्तर पर समीक्षा हो, स्कूलों की आवश्यकताओं का सर्वे किया जाए और शिक्षकों को प्रोत्साहन दिया जाए। अगर अब भी गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो आने वाले वर्षों में राजसमंद और नीचे फिसल सकता है।
| रैंक | जिला | स्कोर |
|---|---|---|
| 1 | चूरू | 55.00 |
| 2 | सीकर | 54.85 |
| 3 | झुंझुनूं | 54.16 |
| 4 | सवाई माधोपुर | 51.63 |
| 5 | हनुमानगढ़ | 51.33 |
| 6 | डूंगरपुर | 51.06 |
| 7 | टोंक | 50.98 |
| 8 | नागौर | 50.95 |
| 9 | कोटा | 50.87 |
| 10 | करौली | 50.52 |
| ब्लॉक | रैंक | स्कोर |
|---|---|---|
| राजसमंद | 40 | 51.60 |
| भीम | 100 | 50.18 |
| खमनोर | 61 | 50.93 |
| देवगढ़ | 114 | 49.81 |
| रेलमगरा | 240 | 45.88 |
| आमेट | 52 | 51.25 |
| कुंभलगढ़ | 148 | 49.12 |
| देलवाड़ा | 152 | 48.96 |
| रैंक | जिला | स्कोर |
|---|---|---|
| 11 | चित्तौड़गढ़ | 50.32 |
| 12 | पाली | 50.18 |
| 13 | झालावाड़ | 49.93 |
| 14 | अजमेर | 49.89 |
| 15 | राजसमंद | 49.77 |
| 16 | बूंदी | 49.69 |
| 17 | जयपुर | 49.24 |
| 18 | भरतपुर | 49.11 |
| 19 | फलौदी | 48.68 |
| 20 | डीग | 48.60 |
| 21 | गंगानगर | 48.17 |
| 22 | अलवर | 47.55 |
| 23 | सिरोही | 47.09 |
| 24 | भीलवाड़ा | 47.04 |
| 25 | उदयपुर | 47.01 |
| 26 | बीकानेर | 46.51 |
| 27 | सलूंबर | 46.07 |
| 28 | दौसा | 45.48 |
| 29 | बारां | 43.56 |
| 30 | डीडवाना-कुचामन | 42.67 |
| 31 | धौलपुर | 41.93 |
| 32 | जैसलमेर | 41.68 |
| 33 | कोटपूतली-बहरोड़ | 41.01 |
| 34 | खैरथल-तिजारा | 41.00 |
| 35 | प्रतापगढ़ | 40.16 |
| 36 | जालोर | 40.02 |
| 37 | बालोतरा | 35.73 |
| 38 | बाड़मेर | 33.51 |
| 39 | बांसवाड़ा | 26.58 |
| 40 | ब्यावर | 25.98 |
| 41 | जोधपुर | 24.40 |
| जिला | रैंक | स्कोर |
|---|---|---|
| चित्तौड़गढ़ | 11 | 50.32 |
| डूंगरपुर | 6 | 51.06 |
| प्रतापगढ़ | 35 | 40.16 |
| राजसमंद | 15 | 49.77 |
| उदयपुर | 25 | 47.01 |
| बांसवाड़ा | 39 | 26.58 |
| सलूंबर | 27 | 46.07 |
Published on:
12 Oct 2025 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

