वैश्य महासम्मेलन ने मनाई राष्ट्रपिता की जन्म जयंती
सागर . वैश्य महासम्मेलन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती को संजीवनी बाल आश्रम के अनाथ बच्चों के साथ मनाया। बच्चों के साथ क्विज प्रतियोगिता कर राष्ट्रपिता पर प्रश्नोत्तरी की गई। बच्चों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए जवाब दिए। संगठन ने विजेता बच्चों के साथ सभी को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार वितरित किए। प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे वैश्य कुलभूषण हैं। उन्होंने अहिंसा की ताकत को पूरे देश को दिखाया। आज की युवा पीढ़ी इसी भाव को समझ कर राष्ट्र को एक वैश्विक ताकत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
बच्चों ने इस अवसर पर कविताओं के साथ "इतनी शक्ति हमें देना दाता" जैसे राष्ट्र भक्ति के गीतों का सामूहिक ज्ञान भी किया गया। आयोजन में संगठन के संभागीय अध्यक्ष गिरजेश सोनी, युवा प्रदेश महामंत्री सचिन जैन स्पोर्ट्स, जिला प्रमुख गजेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संभागीय महिला अध्यक्ष विनीता केशरवानी, जिला प्रभारी दीप्ति गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष विकास केसरवानी, युवा जिला प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने भाग लिया। संचालन मनोज भायजी ने किया। आभार बद्री विशाल साहू ने माना।
Published on:
04 Oct 2025 01:43 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग