Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज, हवाओं ने कराया ठंड का अहसास

शहर में शनिवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी हुई। शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 02, 2025

शहर में शनिवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी हुई। शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में सक्रिय हुए निम्न दाब क्षेत्र, डिप्रेशन, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के असर से मौसम बदला था। 3 नवंबर से आसमान साफ होने लगेगा। हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होगा। जिसके असर से वातावरण में ठिठुरन बढ़ेगी और ठंड का असर शुरू होगा।