Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक के पेट की हड्डी में फंसी गोली, होगा दोबारा ऑपरेशन

रेत खदान विवाद मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification

सिवनी. उगली थाना क्षेत्र में रेत खदान को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार नागपुर में चल रहा है। दरअसल युवक के पेट की हड्डी में गोली फंस गई है। बताया जाता है कि दोबारा ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी अनुराग तिवारी एवं प्रदीप ठाकुर को हिरासत में लिया है। वहीं कई आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। इस मामले में अब तक तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि हिरी नदी में खुरसुरा रेत खदान शुरु करने को लेकर दो पक्ष बुधवार को आपस में भिड़ गए थे। मौके पर काफी संख्या में दोनों पक्षों के लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान इमलीटोला निवासी 21 वर्षीय विकास अपने चाचा के साथ बाइक से जा रहा था। विवाद होते देख वह रूक गया। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी जो विकास के पेट में जा लगी और वह नीचे गिर गया। घायल को पहले केवलारी और फिर सिवनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।