Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिट्टी की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत, दो घायल

Unnao wall collapses. उन्नाव में मिट्टी की दीवार गिरने से तीन महिलाएं दब गईं। जिसमें एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मृतक महिला रिश्तेदारी में लखनऊ से आई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

(फोटो सोर्स- पत्रिका)

Unnao wall collapses. उन्नाव में रविवार की शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जब मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। जिसकी चपेट में तीन महिलाएं आ गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन मिट्टी हटाकर घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि दो का इलाज चल रहा है। घटना असोहा थाना क्षेत्र की है।


कच्ची दीवार गिरने से मचा कोहराम


उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरिंदा गांव में मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। जिससे बगल में रहने वाली तीन महिलाएं मिट्टी की दीवार के नीचे दब गई। जिनमें विद्या (40) पत्नी राकेश कश्यप निवासी अर्जुन गंज लखनऊ, काजल (17) पुत्री स्वर्गीय प्रेम शंकर निवासी लतीफ नगर सरोजिनी नगर लखनऊ, उर्मिला पत्नी हनुमान कश्यप निवासी बेनीगंज लखनऊ दब गईं। ‌घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।


ट्रामा सेंटर ले आते समय हुई मौत


आनन-फानन राहत और बचाव कार्य चलाया गया। ग्रामीणों ने विद्या, काजल और उर्मिला को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। जहां से विद्या की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में विद्या की मौत हो गई। जबकि दो अन्य का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक विद्या रिश्तेदारी में घूमने के लिए आई थी। जहां यह हादसा हो गया।