फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब
Unnao gets Amrit Bharat train उन्नाव के रहने वालों को अब अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। दरभंगा से गोमती नगर, कानपुर सेंट्रल होते हुए मदार नगर जाने वाली ट्रेन संख्या 05587 का स्टॉपेज उन्नाव जंक्शन किया गया है। रेल मंत्री ने सांसद साक्षी महाराज को पत्र भेज कर यह जानकारी दी है। उन्नाव से बांदीकुई, जयपुर जाने के लिए अमृत भारत की सेवाएं मिल रही है। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब पुष्कर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जब उन्हें अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अब दरभंगा मदार अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज किया गया है। यह ट्रेन गोमती नगर, बादशाह नगर, ऐशबाग जंक्शन होते हुए सुबह उन्नाव 4.05 पर पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद 4:07 पर यह ट्रेन कानपुर के लिए जायेगी। इस ट्रेन से अजमेर जाने वालों के लिए भी आरामदायक सफर रहेगा।
दैनिक जिला दैनिक यात्री संघ के जिला अध्यक्ष नतीजा हैदर रिज़वी ने भी अमृत भारत ट्रेन के रुकने से प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अभी तक अजमेर जाने के लिए लखनऊ या कानपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। अब उन्नाव में यह सुविधा मिलेगी। अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। यह ट्रेन आज 30 सितंबर से उन्नाव स्टेशन पर रुकने लगी है।
Published on:
30 Sept 2025 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग