फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब
Unnao weather News आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है इस दौरान हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है मुझे आसमान में बादल छाए रहेंगे दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे दो मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है उन्नाव में आज शाम को करीब एक घंटे जमकर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। आज रात और कल शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। 10 अक्टूबर तक तापमान में भी कमी आएगी।
मौसम विभाग ने देर रात बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार रात से हवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है। रात का तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 9 प्रतिशत बारिश हो सकती है। सोमवार 6 अक्टूबर को 24 से 32 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 7 अक्टूबर का तापमान 24 से 31 डिग्री का तापमान है। 34 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 8 अक्टूबर का तापमान 23 से 31 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। गुरुवार 9 अक्टूबर का तापमान 21 से 31 जनवरी के बीच रहने का अनुमान है। 10 अक्टूबर शुक्रवार का तापमान 21 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
Updated on:
03 Oct 2025 09:40 pm
Published on:
03 Oct 2025 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग