Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की चेतावनी: 30, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मूसलाधार बारिश, IMD alert

Weather warning आईएमडी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार इन जिलों में भारी से काफी भारी बारिश होने की संभावना है। 31 अक्टूबर को भी बारिश का इलाज है।

2 min read
Google source verification
मौसम विभाग नचारी किया अलर्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

Weather warning मौसम विभाग ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, उन्नाव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज भारी से अधिक भारी बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं बहुत ही ज्यादा बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। कल 31 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। तापमान में भी काफी कमी आएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर भी काफी कम हो गया है। आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले 8 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने उन्नाव में जोरदार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। आसमान में काले घने बादल छाए हैं। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। देर रात भी बारिश होने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 31 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 40 प्रतिशत‌ बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा अगले 8 दिन का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 1 नवंबर शनिवार का तापमान 20 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 20 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 2 नवंबर का तापमान 19 से 30 डिग्री के बीच, 3 नवंबर को 17 से 30 डिग्री के बीच, 4 नवंबर को 19 से 29 डिग्री के बीच, 5 नवंबर का तापमान 19 से 29 डिग्री और गुरुवार 6 नवंबर का तापमान 19 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।