13 अगस्त 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भारत

भारत ने दिखाया आइना तो घबराए ट्रंप, रूस संग अमरीकी डील पर कही ये बात

बार-बार झूठ बोलने वाले ट्रंप एक बार फिर से झूठ बोल रहे हैं.. क्योंकि ऐसा संभव नहीं है कि ट्रंप को ये पता ना हो कि अमरीका रूस से क्या-क्या खरीदता है। अगर ट्रंप को वाकई जानकारी नहीं है तो फिर सवाल ये कि क्यों वे बिना तथ्यों के बयान दे रहे हैं.. और भारत पर अंकुश लगाने से पहले वे अपने गिरेबां में क्यों नहीं झांक रहे हैं।

भारत

Darsh Sharma

Aug 06, 2025

रूस से तेल खरीदने पर भारत को लगातार आंख दिखा रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पता कि अमरीका रूस से क्या खरीदता है… अमरीकी और रूस के व्यापार संबंधों पर भारत के खुलासे के बाद ट्रंप घबरा गए है.. और इसका उदाहरण उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखने को मिला.. जिसमें भारतीय पत्रकार ने ट्रंप को अमरीका और रूस के व्यापार संबंधों की याद दिलाई। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति से एक भारतीय पत्रकार ने सवाल किया, भारत का कहना है कि अमरीका रूस से यूरेनियम और उर्वरक खरीदता है, जबकि वो रूसी ऊर्जा खरीदने के लिए भारत की आलोचना करता है. आपकी क्या प्रतिक्रिया है?… सवाल सुनते ही ट्रंप असहज हो गए और बगले झांकने लगे। ट्रंप ने कहा, “मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, मैं इसकी जांच करूंगा… मतलब, बार-बार झूठ बोलने वाले ट्रंप एक बार फिर से झूठ बोल रहे हैं.. क्योंकि ऐसा संभव नहीं है कि ट्रंप को ये पता ना हो कि अमरीका रूस से क्या-क्या खरीदता है। अगर ट्रंप को वाकई जानकारी नहीं है तो फिर सवाल ये कि क्यों वे बिना तथ्यों के बयान दे रहे हैं.. और भारत पर अंकुश लगाने से पहले वे अपने गिरेबां में क्यों नहीं झांक रहे हैं।