Weather Update Today मौसम विभाग IMD ने 30 और 31 अक्टूबर को कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर,भरतपुर और जोधपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर Rain बरसात होने की संभावना जताई है। 1 से 4 नवंबर तक कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है। वहीं 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जोधपुर संभाग में भी वर्षा की संभावना बनी है लेकिन 2 अक्टूबर से जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी
प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी दो दिन मेघगर्जन और वज्रपात की भी alert चेतावनी जारी की है। वहीं बात करें राजधानी जयपुर की तो जयपुर में 30 और 31अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने और 1 से 4 नवंबर तक आसमान मुख्यत : साफ रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई है। वहीं कहीं कहीं पर भारी बारिश भी दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश डूंगला (चित्तोड़गढ़) में 68.0 मिमी दर्ज़ की गई| पिछले 24 घंटों में उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व दक्षिणी-पूर्वी भागों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज हुई है। Rain बारिश के प्रभाव से दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में 5 से 12 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान में 12 डिग्री तक की गिरावट
राज्य के दक्षिणी पूर्वी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां 30 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना हैं। हालांकि भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। उदयपुर, कोटा संभाग और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 तक जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में 31 अक्टूबर से आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के प्रभाव से दक्षिणी पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में 5 से 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री (सामान्य से 13.7 डिग्री कम) भीलवाड़ा में दर्ज किया गया।