
धर्मेंद्र ने कहा दुनिया को अलविदा(सोर्स: X)
Dharmendra Death:बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर इस खबर ने उनके फैंस को तोड़ कर रख दिया है। बता दें, एक्टर पिछले दिनों अस्पताल में एडमिट हुए थे जिसके बाद उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन अब अपडेट आया हैं कि वो अब नहीं रहे।
पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, बॉलीवुड के 'ही-मैन' की निधन से, फिल्मी जगत और उनके लाखों फैंस शोक में डूब गया हैं। मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल पहुंची।
इस दुख की घड़ी में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी मौजूद है, जिन्होंने नम आंखों से अपने प्रिय अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। बता दें, धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है, लेकिन उनकी फिल्में और उनका शानदार व्यक्तित्व हमेशा फैंस के दिलों में अमर रहने वाले हैं।
बता दें, धर्मेंद्र का 8 दिसंबर को 90वां जन्मदिन था। परिवार उनके जन्मदिन के जश्न की तैयारियां भी कर रहा था, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 14 दिन पहले ही उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी आखिरी फिल्म Ikkish में उन्होंने अपनी आवाज देखकर इस फिल्म को और भी यादगार बना दिया है। इससे पहले उन्होंने कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। अब उनकी अंतिम फिल्म 'इक्कीस' होगी, जो श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है।
Updated on:
24 Nov 2025 06:32 pm
Published on:
24 Nov 2025 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
