
Chhatarpur nagar palika upgrade to nagar nigam (फोटो- सोशल मीडिया)
Nagar Palika Upgrade:छतरपुर शहर को नगर निगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए छतरपुर नगर पालिका (Chhatarpur Municipality) की सीमा से जुड़े 25 गांवों का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है। जिसमें शहर की 12 किलोमीटर की परिधि के 25 गांव शामिल किए गए हैं।
निगम बनने पर 3.62 लाख आबादी होगी। यह कदम दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा जून 2023 में गौरव दिवस समारोह के दौरान नगर निगम की घोषणा किए जाने के बाद की गई प्रक्रिया में गति लाने के लिए उठाया गया है। (mp news)
वर्तमान में छतरपुर का क्षेत्रफल 3171.86 हेक्टेयर है, जबकि इन गांवों के शामिल होने के बाद नगर निगम का क्षेत्रफल 20628.19 हेक्टेयर हो जाएगा। इसमें 12 किलोमीटर की परिधि के गांवों को चिह्नित किया है, जरुरत पड़ने पर 5 किलोमीटर से बाहर तक के गांव भी शामिल किए जा सकते हैं। (mp news)
नगर निगम बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने आठ माह पहले भेजा था, लेकिन उप सचिव द्वारा कमियों के बाद इसे सुधारने का निर्देश दिए। इसके बाद नगरपालिका और राजस्व अधिकारियों ने सभी दस्तावेजों के साथ फाइल फिर से तैयार कर पीएस को भेज दी है। इसमें शामिल किए जाने वाले गांवों के नाम, सर्वे नंबर, जनसंख्या, क्षेत्रफल, कोर ग्राम से दूरी, गूगल मैप, रंगीन नक्शा और ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी शामिल की गई है। (mp news)
नगर निगम में नगर पालिका छतरपुर, बगौता का आंशिक भाग, अमानगंज, बकायन, बगौता, पठापुर, नारायणपुरा, सौरा, मुवासी, सरानी, बरकोंहा, चंद्रपुरा, लौठा, मौराहा, गौरया, झरी, ललौनी, गोरगांय, कैड़ी, हमा, टडेरा, गठेवरा, देरी, रगौलियां और धमौरा गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों के शामिल होने से नगर निगम के क्षेत्र की कुल जनसंख्या 3,62,333 हो गई है। अब इन 25 गांवों के जुड़ने से नगर निगम का कोरम पूरा हो गया है। (mp news)
अब नगर निगम बनने की औपचारिक प्रक्रिया में पीएस द्वारा प्रस्ताव की मंजूरी, कैबिनेट स्वीकृति, राज्यपाल की अनुमति व गजट नोटिफिकेशन शामिल है। सभी दस्तावेज समय पर पूरे हो जाते हैं, तो आगामी चुनाव से पहले नगरनिगम की स्थापना संभव हो सकेगी। (mp news)
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि सभी कमियों को दूर कर प्रस्ताव पीएस को भेजा है। अब आगे की कार्रवाई भोपाल से होगी। प्रस्ताव में पंचायतों के कर्मचारियों के नाम, पदनाम, वेतन व कार्य विवरण की जानकारी शामिल है ताकि नगर निगम बनने के बाद संविलियन प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके। (mp news)
छतरपुर के नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से शहर के शहरी विकास, प्रशासनिक ढांचे और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है। साजिदा कुरैशी, पीओ डूडा, छतरपुर
Published on:
29 Sept 2025 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग


