Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडेन मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट में रचा इतिहास, अजिंक्य रहाणे को पछाड़ते हुए बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Aiden Markram breaks Ajinkya Rahane World Record: गुवाहाटी टेस्‍ट में एडेन मार्करम ने एक टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा कैच लेने के अजिंक्‍य रहाणे के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Nov 26, 2025

Aiden Markram

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एडेन मार्करम कैच लेने की खुशी मनाते हुए। (फोटो सोर्स: IANS)

Aiden Markram breaks Ajinkya Rahane World Record: एडेन मार्करम ने बुधवार (26 नवंबर) को टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास इतिहास रच दिया है। वे एक आउटफील्डर के तौर पर एक टेस्ट मैच में 9 कैच लेने वाले पहले साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर बन गए है। इसके साथ ही उन्‍होंने अजिंक्‍या रहाणे के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान मार्करम ने 5 कैच पकड़े। इसके बाद दूसरी पारी में उन्‍होंने चार कैच लेते हुए अपने कैच की संख्या 9 कर ली।

एक साथ पांच दिग्‍गजों के रिकॉर्ड तोड़े

मार्करम से पहले साउथ अफ़्रीका के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड बर्ट वोग्लर के नाम था। जनवरी 1910 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ वोग्लर ने छह कैच लिए थे। उनके छह कैच की बराबरी ब्रूस मिशेल ने 1931 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, जैक्स कैलिस ने जनवरी 2012 में श्रीलंका के खिलाफ, ग्रीम स्मिथ ने नवंबर-दिसंबर 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WACA (पर्थ) में और डेविड बेडिंघम ने जनवरी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। इसके साथ ही उन्‍होंने अपने देश के पांच दिग्‍गजों को पछाड़ दिया है।

अजिंक्य रहाणे का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी टूटा

एक आउटफील्डर के तौर पर एक टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा कैच लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड भारत के अजिंक्य रहाणे के नाम है। रहाणे ने 2015 में 12 से 15 अगस्त तक गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में आठ कैच पकड़े थे। उस मैच में उन्होंने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में पांच कैच पकड़े थे। अब मार्करम ने भारत के खिलाफ 9 कैच लेते हुए रहाणे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

एक टेस्ट मैच में बतौर फील्डर सबसे ज़्यादा कैच

9* - एडेन मार्करम बनाम भारत, गुवाहाटी, 2025

8 - अजिंक्य रहाणे बनाम श्रीलंका, गॉल, 2015

7 - ग्रेग चैपल बनाम इंग्‍लैंड, पर्थ (WACA), 1974

7 - यजुरविंद्र सिंह बनाम इंग्‍लैंड, बेंगलुरु, 1977

7 - हसन तिलकरत्ने बनाम न्‍यूजीलैंड, कोलंबो (SSC), 1992

7 - स्टीफन फ्लेमिंग (NZ) बनाम ZIM, हरारे, 1997

7 - मैथ्यू हेडन बनाम श्रीलंका, गॉल, 2004

7 - केएल राहुल बनाम इंग्‍लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2018


बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग