Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहाड़ी बर्फबारी का असर: कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की मार; IMD ने यूपी के लिए जारी किया अलर्ट

UP Weather: उत्तर भारत में पहाड़ों पर जारी भारी बर्फबारी का सीधा असर अब उत्तर प्रदेश पर दिख रहा है। कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। IMD ने कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट और सुबह-शाम कोहरे की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
up weather today cold wave alert temperature latest imd update

IMD ने यूपी के लिए जारी किया अलर्ट | Image Source - Pinterest

UP weather alert cold wave imd update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हिमालयी क्षेत्रों से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय गलन इतनी बढ़ गई है कि लोगों को घर से बाहर निकलते समय शॉल और स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर और लखनऊ तक साफ दिख रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

दिन में धूप के बावजूद ठंडक बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। 17 नवंबर को भी स्थिति लगभग ऐसी ही रहेगी, आसमान साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा।

IMD ने जारी किया अलर्ट

शनिवार से राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहरी परिस्थितियां बनने की संभावना जताई गई है। IMD ने 16 व 17 नवंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया है। सुबह के समय धुंध के साथ हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की भी पूरी आशंका है, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की स्थिति बन सकती है।

अठारी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

मुरादाबाद मंडल में ठंड ने इस बार सबसे पहले दस्तक दी है। मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे खिसक रहा है। सुबह धुंध, गलन और हवा की तेज ठिठुरन ने आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंडल में तापमान आने वाले सप्ताह में और कम हो सकता है।

अगले सप्ताह रातें होंगी और ज्यादा ठंडी

17 से 20 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान किसी तरह का अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन रात में पारा लगातार नीचे जाने की संभावना है। दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे सकती है, मगर सुबह-शाम की ठंडक में इजाफा तय माना जा रहा है।

इटावा, बरेली, अयोध्या और आसपास के जिलों में भी पारा तेजी से गिरा

तापमान की बात करें तो इस समय सबसे सर्द शहर कानपुर बना है, जहां न्यूनतम तापमान 8℃ दर्ज किया गया है। इटावा में 8.4℃, बरेली में 9.2℃, जबकि अयोध्या में 9.5℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया है। अचानक गिरते तापमान ने लोगों को दिसंबर-जैसी ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया है।