
दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका (Photo-ANI)
Delhi Blast:दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुयाना करने के बाद वह LNJP अस्पताल गए। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के लाल किले के पास शाम करीब 7 बजे हुए विस्फोट के संबंध में सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट के 10 मिनट के भीतर ही दिल्ली अपराध शाखा और विशेष शाखा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीमें भी पहुंच गई हैं। जांच शुरू हो गई है। एक बार जब हमें कोई ठोस निष्कर्ष मिल जाएगा, तो उसे जनता के साथ साझा किया जाएगा।
इधर, प्रशासन ने धमाके में मारे गए लोगों की सूची जारी की है। मरने वालों में दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और हिमाचल के लोग शामिल हैं। चश्मदीदों ने कहा कि लोगों के शव क्षत-विक्षत हाल में मिले। धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ी 5 से 6 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी तक इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
| क्रमांक | नाम | पिता का नाम | पता | स्थिति |
|---|---|---|---|---|
| 1 | शायना परवीन | मोहम्मद सैफुल्लाह | ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली | घायल |
| 2 | हर्षुल | संजीव सेठी | गदरपुर, उत्तराखंड | घायल |
| 3 | शिवा जायसवाल | अज्ञात | देवरिया, उत्तर प्रदेश | घायल |
| 4 | समीर | अज्ञात | मंडावली, दिल्ली | घायल |
| 5 | जोगिंदर | अज्ञात | नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली | घायल |
| 6 | भवानी शंकर शर्मा | अज्ञात | संगम विहार, दिल्ली | घायल |
| 7 | अज्ञात | - | - | मृत |
| 8 | गीता | शिव प्रसाद | कृष्णा विहार, दिल्ली | घायल |
| 9 | विनय पाठक | रामकांत पाठक | आया नगर, दिल्ली | घायल |
| 10 | पप्पू | दूधवी राम | आगरा, उत्तर प्रदेश | घायल |
| 11 | विनोद | विशाल सिंह | बटजीत नगर, दिल्ली | घायल |
| 12 | शिवम झा | संतोष झा | उस्मानपुर, दिल्ली | घायल |
| 13 | अज्ञात (अमान) | - | - | घायल |
| 14 | मोहम्मद शहनवाज | अहमद जमन | दरियागंज, दिल्ली | घायल |
| 15 | अंकुश शर्मा | सुधीर शर्मा | ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा | घायल |
| 16 | अशोक कुमार | जगबंश सिंह | हसनपुर, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) | मृत |
| 17 | अज्ञात | - | - | मृत |
| 18 | मोहम्मद फारुख | अब्दुल कादिर | दरियागंज, दिल्ली | घायल |
| 19 | तिलक राज | किशन चंद | रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश | घायल |
| 20 | अज्ञात | - | - | घायल |
| 21 | अज्ञात | - | - | मृत |
| 22 | अज्ञात | - | - | मृत |
| 23 | अज्ञात | - | - | मृत |
| 24 | मोहम्मद सफवान | मोहम्मद गुफ़रान | सीता राम बाजार, दिल्ली | घायल |
| 25 | अज्ञात | - | - | मृत |
| 26 | मोहम्मद दाऊद | जानुद्दीन | अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद | घायल |
| 27 | किशोरी लाल | मोहन लाल | यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली | घायल |
| 28 | आज़ाद | रसूलुद्दीन | पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली | घायल |
Updated on:
11 Nov 2025 07:01 am
Published on:
11 Nov 2025 06:22 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
दिल्ली ब्लास्ट
