Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश कैबिनेट में परिवारवाद पर RJD का अटैक, 10 मंत्रियों का नाम लेकर कसा तंज

Bihar Politics: राजद ने नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 10 मंत्रियों का नाम लेकर परिवारवाद का आरोप लगाया है। राजद ने जिन मंत्रियों का नाम लेकर परिवारवाद का आरोप लगाया है, उनमें सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, श्रेयसी सिंह, दीपक प्रकाश शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Nov 20, 2025

BIhar Politics: नीतीश कुमार के साथ NDA के चुने गए विधायक

नीतीश कुमार के साथ NDA के विधायक (फोटो - JDU X handle)

Bihar Politics: बिहार में गुरुवार को नई कैबिनेट बनने के बाद, RJD ने एक तीखा पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट के जरिए RJD ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परिवारवाद को लेकर तंज कसा है। इस पोस्ट में राजद ने एक–एक कर NDA सरकार के 10 ऐसे मंत्रियों के बारे में बताया जिनके परिवार का राजनीति में पहले से दबदबा रहा है। इस लिस्ट में चिराग पासवान की LJPR को छोड़कर NDA की सभी पार्टियों के मंत्री शामिल हैं।

RJD ने इन मंत्रियों का लिया नाम

अपने पोस्ट में, RJD ने मंत्रियों को ऐसे लिस्ट किया जैसे वे अपना परिचय दे रहे हों...

  1. संतोष सुमन: मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी।
  2. सम्राट चौधरी: मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक दिवंगत पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी।
  3. दीपक प्रकाश: मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और वर्तमान विधायक स्नेहलता का पुत्र दीपक प्रकाश।
  4. श्रेयसी सिंह: मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।
  5. रमा निषाद: मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की बहु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।
  6. विजय चौधरी: मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।
  7. अशोक चौधरी: मैं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी का पुत्र और समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।
  8. नितिन नबीन: मैं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा का पुत्र नितिन नबीन।
  9. सुनील कुमार: मैं पूर्व मंत्री चन्द्रिका राम का पुत्र और पूर्व विधायक अनिल कुमार का भाई सुनील कुमार।
  10. लेसी सिंह: मैं समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।

परिवारवाद पर RJD का तंज

इन सभी नामों का उल्लेख करने के बाद RJD ने तंज कसते हुए कहा, "ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा।"


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग