Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: नीतीश कैबिनेट के ‘जींस-शर्ट वाले मिनिस्टर’ की पत्नी कौन? पढ़िए दोनों की लव स्टोरी

बिहार: साक्षी मिश्रा, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एस. एन. मिश्रा की बेटी हैं। साक्षी की दो बहनें और एक भाई हैं, और उनकी माँ का निधन हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने साक्षी मिश्रा से प्रेम विवाह किया है।

2 min read
Google source verification

बिहार की नई सरकार में जींस‑शर्ट और क्रॉक्स पहनकर शपथ लेने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े सीधे मंत्री बन गए हैं। सोशल मीडिया पर कई एक्स‑ यूजर ने दीपक प्रकाश की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जींस, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर शपथ लेने वाले दीपक प्रकाश बिहार के पहले मंत्री बने हैं।

दीपक सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि “बिहार के जींस और शर्ट वाले मंत्री जी बिना चुनाव लड़े सीधे मंत्री बन गए हैं।” इस पर एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि “नीतीश कैबिनेट का सबसे बड़ा सरप्राइज! जींस‑शर्ट और क्रॉक्स में शपथ… परिवारवाद का नया स्टाइल।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “पति सिम्बल लेकर विधायक बनीं, बेटा सीधे मंत्री… लोकतंत्र में राजतंत्र का यह लेटेस्ट उदाहरण।”

मां विधायक हैं

 कुछ यूजर ने मजाक में कहा, “बिहार में पहली बार जींस‑शर्ट पहनकर मंत्री बनने का कारनामा हुआ है।” सोशल मीडिया पर कई यूजर फोटो शेयर कर विभिन्न तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दीपक प्रकाश की माँ स्नेहलता भी इस बार अपने पति की पार्टी से चुनाव लड़ीं और जीत गईं। दीपक के पिता केंद्रीय मंत्री हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, परन्तु हार गए। उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।

कौन हैं दीपक प्रकाश?

दीपक प्रकाश का परिवार बिहार की राजनीति में एक जाना‑पहचाना नाम है। 22 अक्टूबर 1989 को जन्मे दीपक प्रकाश ने 2019 में राजनीति में कदम रखा। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर माँ स्नेहलता के लिए प्रचार किया और वह लगभग 25,000 वोटों से जीत गईं। हालांकि दीपक खुद चुनाव नहीं लड़े। उनकी पिता की पार्टी (RLSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

दीपक और साक्षी मिश्रा की लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपक प्रकाश ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली साक्षी मिश्रा से प्रेम विवाह किया है। साक्षी मिश्रा, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एस. एन. मिश्रा की बेटी हैं। साक्षी के दो बहनें और एक भाई हैं, और उनकी माँ का निधन हो चुका है। साक्षी मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिश्रा परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि दीपक प्रकाश ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) समुदाय से आते हैं। इंटर‑कास्ट विवाह के बाद साक्षी ने दोनों जातियों को अपने नाम में जोड़कर नया नाम अपनाया है। 2025 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने अपनी सासू माँ स्नेहलता के प्रचार के दौरान पहली बार सार्वजनिक चर्चा में प्रवेश किया। साक्षी मिश्रा सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग