Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत ये 11 CM भी होंगे शामिल, मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी करेंगे परफ़ॉर्म

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार गुरुवार को 10 वीं बार शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और 11 मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी शपथ ग्रहण समारोह को और भी खास बनाने के लिए कल्चरल प्रोग्राम पेश करेंगे।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Nov 19, 2025

BIhar Politics: नीतीश कुमार के साथ NDA के चुने गए विधायक

नीतीश कुमार के साथ NDA के विधायक (फोटो - JDU X handle)

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटी NDA के लिए 20 नवंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार सुबह 11:30 बजे अपने 10वें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस पूरे भव्य आयोजन का गवाह बनेगा। इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपते हुए नई एनडीए सरकार के गठन का दावा भी पेश कर दिया। इससे पहले, एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

शपथ का समय बदला

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा और नीतीश कुमार 11:30 बजे शपथ लेंगे। इस समारोह में भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आगमन होगा। इसके साथ ही लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है।

कौन-कौन आएंगे?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • योगी आदित्यनाथ (सीएम उत्तर प्रदेश)
  • मोहन यादव (सीएम मध्य प्रदेश)
  • मोहन चरण मांझी (सीएम ओडिशा)
  • भजनलाल शर्मा (सीएम राजस्थान)
  • प्रमोद सावंत (सीएम गोवा)
  • देवेंद्र फडणवीस (सीएम महाराष्ट्र)
  • रेखा गुप्ता (सीएम दिल्ली)
  • हिमंत बिस्वा शर्मा (सीएम असम)
  • पुष्कर सिंह धामी (सीएम उत्तराखंड)
  • चंद्रबाबू नायडू (सीएम आंध्र प्रदेश)
  • माणिक साहा (सीएम त्रिपुरा)

मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी का होगा शो

शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ राजनीतिक नहीं होगा, बल्कि इसमें शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी करीब दो घंटे का लाइव परफॉर्मेंस देंगे। बीच-बीच में बिहार की अन्य लोक परंपराओं को दर्शाने वाले नृत्य भी होंगे।

गांधी मैदान में होंगे तीन मंच

गांधी मैदान को बड़े पैमाने पर सजाया जा रहा है। सुरक्षा और भीड़-प्रबंधन को देखते हुए तीन बड़े मंच तैयार किए गए हैं। जिसमें से मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष नेता होंगे। वहीं दूसरा मंच वीआईपी अतिथियों के बैठने के लिए होगा। तीसरा मंच कलाकारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा। गेट नंबर 1 से वीवीआईपी का प्रवेश होगा, जबकि गेट नंबर 4 से अन्य अधिकारियों और नेताओं का।

मुख्य मंच के पीछे लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई है। जर्मन हैंगर पंडाल लगाकर पूरे आयोजन को मौसम-प्रूफ किया गया है। 20 नवंबर को होने वाले आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। जनता के प्रवेश के लिए गांधी मैदान का गेट नंबर 7, 8, 9 और 10 निर्धारित किया गया है। वहीं मीडिया का प्रवेश गेट नंबर 11 से होगा।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग