Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज फिर से होने लगा गर्मी, तीखी धूप कर रही परेशान

बीते तीन-चार दिन से निकल रही तेज धूप के चलते आज जयपुर में सुबह से गर्मी का असर दिखाई दिए। लोग सुबह से ही पसीनों से तरबतर नहीं आए। आज सवेरे राजधानी में सुबह से तीखी धूप निकल रही है। मौसम साफ रहने से गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं।

जयपुर

Murari

Aug 08, 2025

– आज सवेरे राजधानी में सवेरे से ही कड़ाके की धूप निकली

जयपुर। बीते तीन-चार दिन से निकल रही तेज धूप के चलते आज जयपुर में सुबह से गर्मी का असर दिखाई दिए। लोग सुबह से ही पसीनों से तरबतर नहीं आए। आज सवेरे राजधानी में सुबह से तीखी धूप निकल रही है। मौसम साफ रहने से गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। वहीं राजस्थान की बात करें तो कमोबेश सभी जिलों में आज मौसम साफ है और बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूतनम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभाना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर ​जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में धूप ​खिली रहेगी। मौसम साफ रहने से गर्मी का असर पिर से बढ़ता दिखाई देगा।