
नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण (फोटो- JDU - X)
Bihar New Cabinet: नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कुल 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिससे कैबिनेट का कुल आकार सीएम सहित 27 मंत्रियों का हो गया है। मंत्रिमंडल के गठन में जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।
नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में भाजपा के सबसे ज्यादा 16 मंत्रियों ने शपथ लिया है। इसके बाद जदयू के 6 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जोड़ लें तो जदयू के कुल प्रतिनिधित्व की संख्या 7 हो जाती है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से 2 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) जैसी छोटी पार्टियों से एक-एक मंत्री को शामिल किया गया है।
नीतीश कैबिनेट के गठन में जातीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। राजपूत समुदाय को सबसे अधिक 4 मंत्री पद मिले हैं। वहीं, दलित और महादलित समुदाय को भी 5 मंत्री पद प्राप्त हुए हैं। कुशवाहा समुदाय को 3 मंत्री पद, यादव को 3 पद, भूमिहार को 2 पद और निषाद/मल्लाह समुदाय को 2 मंत्री पद दिए गए हैं। इसके अलावा, वैश्य/बनिया को 2, ब्राह्मण को 1, मुस्लिम समुदाय को 1 (मोहम्मद जमा खान) और कायस्थ समुदाय को 1 मंत्री पद दिया गया है।
| मंत्री का नाम | पार्टी | जाति | क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) | JDU | कुर्मी | MLC |
| सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम) | BJP | कुशवाहा | तारापुर |
| विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम) | BJP | भूमिहार | लखीसराय |
| विजय चौधरी | JDU | भूमिहार | सरायरंजन |
| विजेंद्र यादव | JDU | यादव | सुपौल |
| श्रवण कुमार | JDU | कुर्मी | नालंदा |
| अशोक चौधरी | JDU | पासी (दलित) | MLC |
| सुनील कुमार | JDU | दलित | भोरे |
| जमा खान | JDU | मुस्लिम | चैनपुर |
| मंगल पांडेय | BJP | ब्राह्मण | सिवान |
| दिलीप जायसवाल | BJP | बनिया (वैश्य) | MLC |
| लेशी सिंह | BJP | राजपूत | धमदाहा |
| मदन सहनी | BJP | मल्लाह (निषाद) | बहादुरपुर |
| नितिन नवीन | BJP | कायस्थ | बांकीपुर |
| रामकृपाल यादव | BJP | यादव | दानापुर |
| संजय टाइगर | BJP | राजपूत | आरा |
| अरुण शंकर | BJP | यादव | खगौली |
| सुरेन्द्र मेहता | BJP | कुशवाहा | बछवाडा |
| रमा निषाद | BJP | मल्लाह (निषाद) | औराई |
| नारायण प्रसाद | BJP | वैश्य | नौतन |
| लखेंद्र पासवान | BJP | पासवान (दलित) | पातेपुर |
| श्रेयसी सिंह | BJP | राजपूत | जमुई |
| प्रमोद चन्द्रवंशी | BJP | चन्द्रवंशी (OBC) | MLC |
| संजय पासवान | LJP(R) | पासवान (दलित) | बखरी |
| संजय सिंह | LJP(R) | राजपूत | महुआ |
| संतोष सुमन | HAM | मुसहर (दलित) | MLC |
| दीपक प्रकाश | RLM | कुशवाहा | सदस्य नहीं |
Published on:
20 Nov 2025 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
